Connect with us

RATLAM

जावरा को डायलेसिस की सौगात मिली विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास रंग लाये सिविल हास्पिटल जावरा में दो डायलेसिस मशीन लगेगी~~जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयास से क्षेत्र में निरंतर मिल रही सौगात

Published

on

जावरा को डायलेसिस की सौगात मिली

विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयास रंग लाये

सिविल हास्पिटल जावरा में दो डायलेसिस मशीन लगेगी

रतलाम 03 जनवरी 2023/ स्वास्थ्य के क्षेत्र में जावरा विधानसबा को बेहतर बनाने के लिए विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निरंतर प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। इन्ही प्रयासों के चलते सिविल हास्पिटल जावरा को डायलेसिस की सौगात मिली है। प्रदेश के जावरा सहित पांच हास्पिटल को इसकी स्वीकृति दी गई है। आगामी समय में ये सेवाए शुरू हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पाण्डेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में किडनी रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ने के चलते सिविल हास्पिटल जावरा में डायलेसिस सुविधा प्रारम्भ किये जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से मुलाक़ात कर एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर आग्रह किया था। इसके अलावा विधानसभा में भी विधायक डॉ. पाण्डेय ने यह सुविधा प्रारम्भ किये जाने का आग्रह किया था। डॉ. पाण्डेय के अनुसार जावरा में नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो व समीपवर्ती जिलो से भी किडनी के मरीज निजी रूप से उपचार कराने जा रहे है।

सिविल हास्पिटल जावरा को सर्वसुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है। महिला चिकित्सालय का नवीन भवन भी सिविल हास्पिटल परिसर में लगभग तैयार हो गया है। इसके अलावा बाल चिकित्सालय, बच्चो के वार्ड को आईसीयू एनवीन आईसीयू बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। ऐसे में डायलेसिस सुविधा की सौगात स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। जानकारी के अनुसार अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाए म.प्र. शासन ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की मांग के सन्दर्भ में आदेश जारी करते हुए सिविल हास्पिटल जावरा में दो मशीन की एक डायलेसिस ईकाई की स्वीकृति प्रदान की है। इस ईकाई का संचालन एपेक्स किडनी केयर प्रा.लि. मुम्बई को करने का कार्यादेश भी जारी किया गया है। आदेश में स्थान चयन कर एक माह में व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

डॉ. पाण्डेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के सिविल हास्पिटल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र करने के लिए भी आग्रह किया है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात प्रदान करने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली

विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयास से क्षेत्र में निरंतर मिल रही सौगात

रतलाम जावरा विधानसभा क्षेत्र को आवागमन में बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा किये जा रहे प्रयासों में निरन्तर सफलता मिलती जा रही। केन्द्रीय सडक निधि द्वारा 32 करोड़ 24 लाख रु. की लागत से जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ.पाण्डेय ने क्षेत्रीय सडक मार्गो के प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश शासन एवं केंद्र शासन से स्वीकृति हेतु आग्रह किया था जिसके लिए डॉ. पाण्डेय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव से मिलकर एवं केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर स्वीकृति की मांग की थी। डॉ. पाण्डेय ने केन्द्रीय सडक अधोसरंचना निधि के माध्यम से जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग निर्माण एवं राकोदा-माऊखेडी-रियावन-कालूखेडा मार्ग निर्माण की स्वीकृति के लिए आग्रह किया, जिसके लिए म.प्र. शासन से प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तेयार करवाई गई।

 प्रदेश शासन लोक निर्माण के अनुमोदन के पश्चात यह रिपोर्ट केंद्र शासन को प्रेषित की गई थी। इस रिपोर्ट के पश्चात केन्द्रीय सडक व परिवहन विभाग ने प्रदेश के 26 मार्गो की स्वीकृति जारी की है।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय सडक व अधोसरंचना निधि के प्रस्ताव में जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी गई है। लगभग 23 किमी मार्ग निर्माण की लागत 32 करोड़ 24 लाख रु. है। डॉ. पाण्डेय द्वारा अनुशंसित जावरा विधानसभा क्षेत्र में गत दिनों 15 करोड़ रु. के सडक मार्गो की स्वीकृत प्रदेश शासन ने अनुपूरक बजट में दी है। इसके पूर्व कुछ माह पूर्व लगभग 22 करोड़ 62 लाख रु की लागत से 9 सडक मार्गो की स्वीकृति मिली थी। इस मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर डॉ. पाण्डेय ने क्षेत्रीय नागरिको को बधाई दी एवं केन्द्रीय सडक व परिवहन मंत्री श्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ6 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी12 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ15 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ24 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!