Connect with us

RATLAM

कर्मचारियों ने नकारा इसे तुगलकी आदेश बताया:आयुष विभाग की सार्थक एप से हाजिरी शुरू लेकिन 4 कर्मचारी ही लगा रहे

Published

on

कर्मचारियों ने नकारा इसे तुगलकी आदेश बताया:आयुष विभाग की सार्थक एप से हाजिरी शुरू लेकिन 4 कर्मचारी ही लगा रहे

रतलाम~~स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर सहित कर्मचारी सार्थक एप से हाजिरी को नकार रहे हैं। आयुष विभाग में भी यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है, लेकिन, हाल ऐसा है कि कर्मचारी हाजिरी नहीं लगा रहे। कर्मचारियों ने इस आदेश को तुगलकी आदेश बताया है। इधर, हाजिरी नहीं लगाने पर संचालनालय से भी लेटर जारी हो रहे हैं।

दरअसल, कर्मचारियों को जीपीएस बेस्ड सार्थक एप से हाजिरी लगाना है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आयुष विभाग के कर्मचारी भी बच रहे हैं। आयुष विभाग में 78 कर्मचारी हैं। सभी की आईडी बन चुकी है। लेकिन, अभी सिर्फ 4-5 कर्मचारियों ने ही हाजिरी लगाना शुरू की है। अन्य कर्मचारी हाजिरी नहीं लगा रहे हैं।

महासंघ ने आदेश को वापिस लेने की मांग की अखिल भारतीय आयुष नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट व पैरामेडिकल कर्मचारी महासंघ ने सार्थक एप उपस्थिति प्रणाली के फैसले को वापिस लेने की मांग की है। उन्होंने मोबाइल, नेट रिचार्ज की जरूरत भी बताई।

व्यवस्था इसलिए… ताकि संस्था समय पर खुले
इधर, आयुक्त ने लेटर में स्पष्ट किया है कि आयुष विभाग की सेवा आम जनता तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। इसलिए यह जरूरी है कि आयुष औषधालय, आयुष विंग, जिला आयुष कार्यालय समय पर खुले। सभी स्टाफ और डॉक्टर समय पर मौजूद रहें। कुछ संस्थाओं के निरीक्षण में डॉक्टर कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले। उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से प्रतिदिन दर्ज करें। पहले 16 जनवरी से सार्थक एप से उपस्थिति के निर्देश जारी किए थे, लेकिन, पालन ही नहीं हुआ।

आदेश जारी कर दिया है –
हमने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, अभी 4-5 कर्मचारी ही हाजिरी लगा रहे। शासन से जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। – डॉ. बलराज चौहान, जिला आयुष अधिकारी

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!