Connect with us

RATLAM

बमनघाटी पर अनियंत्रित वाहन पलटा, दो की मौत, 35 घायल

Published

on

बमनघाटी पर अनियंत्रित वाहन पलटा, दो की मौत, 35 घायल

मजदूरों को लेकर राकोदा से लाम्बाखोरा जाते समय हुआ हादसा।

 सरवन/रतलाम। पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखोरा के पास बामनघाटी पर मजदूरों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार एक किशोरी व एक महिला की मौत हो गई व 35 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सरवन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों ने बताया कि वे खेतों में फसल काटने के लिए ग्राम राकोदा, धामेडी व शेरपुर क्षेत्र में गए थे। फसल की कटाई करने के बाद गुरुवार शाम राकोदा के पास से लोडिंग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लाम्बाखोरा रहे थे।

शाम करीब पौने सात बजे लाम्बाखोरा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचे थे, तभी घाटी उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार लोग घायल हो गए व चीखने-चिल्लाने लगे। आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाल कर सरवन के अस्पताल पहुंचाया।

सरवन अस्पताल में 60 वर्षीय मीराबाई पत्नी पुनाजी डिंडोर निवासी ग्राम लाम्बाखोरा की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय इंदिरा पुत्री कानाजी मईडा निवासी ग्राम लाम्बाखोरा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

अधिकांश घायल ग्राम लाम्बाखोरा के व कुछ ग्राम बड़ी नाल व कुपडा के रहने वाले हैं। टीआइ आरएस बर्डे ने बताया कि घायलों में ड्राइवर लक्ष्मण भी शामिल है। लक्ष्मण ने बताया कि सड़क पर भैंस आ गई थी। उसे बचाने ब्रेक लगाया, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

ये हुए घायल

14 वर्षीय शुभम पुत्र हीरा, 35 वर्षीय सविता पुत्र बालू, 40 वर्षीय सुगना पत्नी वेस्ता, 16 वर्षीय माया पुत्री नागु, 40 वर्षीय कैलाश पुत्र थावरा, शांतिलाल पुत्र एलम, 32 वर्षीय मणिबाई पत्नी सुखराम, 18 वर्षीय जाना पुत्री हवजी, 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामा, 35 वर्षीय दल्लू पुत्र कमलेश, 17 वर्षीय शीला पुत्र शान्तू 18 वर्षीय पूजा पुत्री वेस्ता, 17 वर्षीय गुड्डा पुत्र सबर सिंह 15 वर्षीय अजय पुत्र शान्तू , 30 वर्षीय रेखा पत्नी कमल, 18 वर्षीय काली पुत्री सुखराम, 15 वर्षीय माया पुत्री भंवरलाल, 25 वर्षीय रमेश पुत्र तोलाराम, 30 वर्षीय बाबू, 16 वर्षीय अर्चना पुत्री रामा निनामा, 40 वर्षीय शान्तु पुत्र पूना डिंडोर, 35 वर्षीय कालीबाई पत्नी कानाजी , 18 वर्षीय दुर्गा, 18 वर्षीय केसरबाई, 16 वर्षीय रैना मईडा, 13 वर्षीय कृषणा, 15 वर्षीय भूली, 27 वर्षी सुनीता आदि। इनमें से 17 को सरवन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ11 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी17 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ20 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!