Connect with us

RATLAM

अद्भूत ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम् रूद्राभिषेक

Published

on

 

अद्भूत ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम् रूद्राभिषेक

RATLAM–अद्भूत सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारूद्राभिषेक में भक्त शिवमय हो गए। हर हर महादेव और मंत्रोच्चारण, सनातन धर्म की जय-जयकार से कालिका का दरबार गूंज उठा। महाशिवरात्रि पर सनातन सोशल ग्रुप की ओर से संत महात्माओं के सानिध्य में 251 से अधिक यजमानों ने महारुद्राभिषेक किया। मां कालिका माता मेला प्रांगण में शनिवार का आयोजित महारूद्राभिषेक में बगलामुखी पीठाधीश्वर कृष्णानंद महाराज खाचरौद, ज्ञानी मानसिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आचार्य पंडित संजय ओझा गामोठ के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों ने महारुद्राभिषेक कराया। देवी-देवताओं के साथ गजराज, भारत माता की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने जल अर्पण किया। मुख्य यजमान राजेश कुमार हेमलता माहेश्वरी गिलड़ा के साथ ही सभी यजमानों ने सिर पर राजस्थानी पगड़ी तो महिलाएं लाल चुनरी पहन रखी थी। शिवलिंग पंडित आनंदीलाल शर्मा श्री रुद्रधाम त्र्यंबकेश्वर महादेव, रामपुरिया फंटा जामण पाटली द्वारा स्थापित किए गए। पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक सर्वश्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, पंडित रामचन्द्र शर्मा, बजरंग पुरोहित, मोहन मुरलीवाला, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कैलाश झालानी, प्रवीण सोनी, अशोक पंड्या, द्वारका पालीवाल, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, संदीप व्यास, अशोक पोरवाल, प्रभु राठौड़, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र पाटीदार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती, सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, आदित्य डागा, राजेश सक्सेना, राखी व्यास, सोनू नेका आदि ने उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ9 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी14 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ18 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!