Connect with us

RATLAM

रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए नई यातायात व्यवस्था: रतलाम स्टेशन पर आने और जाने के लिए बनाए गए एकांगी मार्ग, लागू हुई नई व्यवस्था रतलाम स्टेशन पर आने और जाने के लिए बनाए गए एकांगी मार्ग, लागू हुई नई व्यवस्था|रतलाम,

Published

on

रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए नई यातायात व्यवस्था: रतलाम स्टेशन पर आने और जाने के लिए बनाए गए एकांगी मार्ग, लागू हुई नई व्यवस्था रतलाम स्टेशन पर आने और जाने के लिए बनाए गए एकांगी मार्ग, लागू हुई नई व्यवस्था  |

रतलाम,~~रतलाम रेलवे स्टेशन पर अब आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्गों का प्रयोग किया जाएगा । रतलाम पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू करते हुए स्टेशन पर पहुंचने के लिए दिलबहार से स्टेशन तक के मार्ग को एकांकी मार्ग में परिवर्तित किया गया है। रेलवे स्टेशन से शहर में आने वाले मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे। रेलवे स्टेशन रतलाम पर आने-जाने वाले यात्रीयों एवं शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की गई है ।परिवर्तित मार्ग व्यवस्था तीन पहिया, चार पहिया एवं लोडिंग वाहन तथा आटो रिक्शा व मैजिक वाहन आदि के लिए प्रभावी रहेगी।

मार्ग डायवर्सन एवं एकांकी मार्ग व्यवस्था

  • रेल्वे स्टेशन जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया व लोडिंग वाहन दिलबहार से रेल्वे स्टेशन मार्ग का उपयोग करेंगे
  • रेल्वे स्टेशन से शहर में आने वाले तीन पहिया, चार पहिया व लोडिंग वाहन रेल्वे स्टेशन से मालगोदाम होते हुए फ्रीगंज मार्ग का उपयोग करेंगे।(भास्कर से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!