Connect with us

RATLAM

वैदिक जी को रतलाम से काफी लगाव था – विधायक चेतन्य काश्यप – वैदिक जी के निधन पर नई दिल्ली में अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

Published

on

वैदिक जी को रतलाम से काफी लगाव था – विधायक चेतन्य काश्यप
– वैदिक जी के निधन पर नई दिल्ली में अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन 
अर्पित किए
रतलाम। 
डॉ. वेदप्रताप वैदिक जी के निधन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने नई दिल्ली में उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वैदिक जी के पुत्र सुपर्ण वैदिक उपस्थित थे। वैदिक जी का रतलाम से खासा लगाव रहा है। श्री काश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्होने कई बार शिरकत की थी।

श्री काश्यप ने कहा कि वैदिक जी पत्रकारिता के पुरोधा, हिंदी भाषा के शाश्वत समर्थक, प्रतिष्ठित चिंतक, मौलिक विचारक, विदेश नीति विशेषज्ञ, जन दक्षेस के प्रवर्तक होने के साथ उनके मार्गदर्शक रहे है। वैदिक जी का इस तरह से अचानक चले जाना राष्ट्र ही नहीं समूची दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। रतलाम से वैदिक जी का विशेष लगाव होने से वे यहां आते रहे हैं। दैनिक चेतना समाचार पत्र प्रकाशित होने के दौरान श्री वैदिक जी का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता था, जिसके चलते दैनिक चेतना समाचार पत्र की अपनी विशिष्ट पहचान और अमिट छाप पाठकों के हदय में आज भी बसी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!