Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना गुरुवार को लगभग 10,000 ईकेवाईसी की गई 3000 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए

Published

on

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

गुरुवार को लगभग 10,000 ईकेवाईसी की गई

3000 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए

रतलाम 16 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में शासकीय अमला जी जान से कार्य में जुटा है। प्रत्येक सीएससी सेंटर को सक्रिय किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने सीएससी सेंटर्स के निरीक्षण भी गुरुवार को किए।

गुरुवार को जिले में ईकेवाईसी पर सर्वाधिक जोर दिया गया। इस दिवस 9936 ईकेवाईसी की गई। बताया गया है कि 16 मार्च की अवधि में लाडली बहना योजना के लिए 1 लाख 44 हजार 154 महिलाओं के लिए ईकेवाईसी पूर्ण की जा चुकी थी। अभी 1 लाख 12 हजार 285 ईकेवाईसी और की जाना है। योजना का लाभ देने के लिए जिन महिलाओं के बैंक खाते नहीं हैं उनके बैंक खाते भी खुलवाए जा रहे हैं। गुरुवार को 3170 महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए।

योजना में शासन द्वारा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी, इसलिए महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है। जिन महिलाओं के बैंक खाते डीवीडी इनेबल नहीं है उनके लिए कार्य किया जा रहा है। 16 मार्च को 3343 महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल करवाया गया। अभी 1 लाख 79 हजार 342 महिलाओं के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल कराया जाना बाकी है जिसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!