Connect with us

RATLAM

काॅल सेन्टर का उपयोग कर भाजपा को सशक्त बनाएं :- जिला महामंत्री भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारंभ~~बड़ायला माताजी में जिला प्रभारी मे किया बूथ अध्यक्ष का सत्यापन

Published

on

काॅल सेन्टर का उपयोग कर भाजपा को सशक्त बनाएं :- जिला महामंत्री
भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारंभ
रतलाम 20 मार्च 2023 / भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक अभियान अतिमहत्वपूर्ण 2 है। इसके सफल संचालन हेतु जिला कार्यालय में कॉल सेंटर खोला गया है,  इसका अधिक से अधिक उपयोग कर भाजपा सशक्त बनाएं।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया ने बूथ विस्तारक अभियान के कॉल सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होने कहा कि अभियान की समस्त जानकारी संगठन एप पर प्रेषित की जाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग के कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। अभियान के दौरान बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए काॅल सेन्टर शुरू किया गया है। सभी मंडलों मे प्रतिदिन हो रही कार्यवाही की जानकारी काॅल सेन्टर पर दी जा सकती है। महामंत्री द्वय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की काॅल सेन्टर के माध्यम से रतलाम जिले मे बूथ विस्तारक अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयंवत कोठारी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव उपाध्यक्ष शुभेन्द्र गुर्जर,  एमआईसी सदस्य दीलिप गांधी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आई.टी. विभाग प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, जिला संयोजक नीलेश राव, सह संयोजक अमित रायकवार, सोशल मीडिया जिला प्रभारी करन वशिष्ठ, विधानसभा प्रभारी तन्मय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
बड़ायला माताजी में जिला प्रभारी मे किया बूथ अध्यक्ष का सत्यापन
रतलाम 20 मार्च 2023 / भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान के तहत् जिले के सभी मंडलों मे शक्ति केन्द्र एवं बूथों पर बैठके हो रही है। इनमे भाजपा जन-जन तक विस्तारित किया जा रहा है। अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बडायला माताजी पहुंचकर शक्ति केन्द्र की बैठक ली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ विस्तारक अभियान मे भाजपा को घर-घर तक पहुंचाना है। श्री उपाध्याय बूथ अध्यक्षता सत्यापन भी किया इस दौरान पिपलौदा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, महामंत्री दिनेश पाटीदार, अशोक निनामा, कारूलाल डांगी, अजय जैन, बाबू पाटीदार, अरविन्द भटोरिया, गोपाल पटेल, कमल पटेल, इन्द्रजीत सिंह , पारस जैन आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!