Connect with us

झाबुआ

विकास का आधार बनी मध्य प्रदेश की भाजपा की शिवराज सरकार – *जिलाध्यक्ष भानु भुरीया*

Published

on



झाबुआ : जिला भारतीय जनता पार्टी झाबुआ द्वारा आज मध्य प्रदेश शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया! प्रेस वार्ता जिला भाजपा कार्यालय में ! आज समय 11:15 बजे आयोजित की गई! प्रेस वार्ता;को भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय भानु भुरीया ने संबोधित किया इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक,ओमप्रकाश शर्मा,जिला महामंत्री सोमसिह सोलंकी,गोरव खण्डेलवाल,कृष्ण पाल सिह गंगााखेड़ी,जिलाभाजपा मीडिया प्रभारी नवकार संयोजक पत्रकार योगेन्द्र नाहर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में मौजूद रहे! प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु भुरीया ने कहा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में 3 वर्ष मे प्रदेश को विकास की गति मिली है जो 18 माह के कार्यकाल में कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश को बीमारू बेरोजगार प्रदेश बना रखा था जिसमें माननीय शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करके जनमानस को अंधेरे में धकेलने का काम किया था! जब 2020 में शिवराज सरकार बनी तो फिर से वही सब योजना चालू करके बहन,बेटी, किसान,मजदूर के हित के लिए योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतार कर उनको जन कल्याणकारी योजना बनाकर के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है शिवराज सरकार ने, भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ता आम जनता की पार्टी है जो आमजन के हितों के लिए कार्य करती है! भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य जनहित समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य करती है! भारतीय जनता पार्टी ने लाडली बहना योजना बनाकर बहनों को आत्मनिर्भर,सशक्तिकरण का काम किया है जिला अध्यक्ष भानु भुरीया जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुए कहा कि 23 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण हो गये है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने गरीब बहन बेटी किसान मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाकर देश और प्रदेश के विकास में तेजी लाकर सर्वहारा वर्ग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाने में गति प्रदान की है कांग्रेस के कार्यकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य बन चुका था! भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने जो जन कल्याणकारी, जन हितेषी योजनाएं बनाई थी उन सभी को काग्रेस सरकार ने बंद कर कर लोगों पर कुठाराघात किया था! किसान सम्मान निधि, मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना, लाडली बेटी, योजना, युवा यूथ, महापंचायत, युवा शक्ति आदि योजनाओं के कार्यक्रम प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा संचालित करके विकास को गति प्रदान करने का भागीरथी प्रयास किया जा रहा है!

उक्त प्रेसवार्ता के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ2 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

झाबुआ2 hours ago

कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व समाधान शिविर” के आयोजन की अनूठी पहल*

झाबुआ2 hours ago

पीडीएस हितग्राहीयों ई-केवाईसी के संबंध में समिति प्रबंधक विक्रेताओं की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हुई*
       
*जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण हेतु जियोलाजिकल स्टडी कराए-कलेक्टर नेहा  मीना

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!