Connect with us

RATLAM

23 देशो के साथ रतलाम में भी 02 अप्रैल को आयोजित होंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)… अहिंसा, शान्ति, प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करेंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)

Published

on

23 देशो के साथ रतलाम में भी 02 अप्रैल को आयोजित होंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)…

अहिंसा, शान्ति, प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करेंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)

जीतो चेप्टर एवं जीतो लेडीज विंग रतलाम इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अहिंसा रन की 02 अप्रैल को “अहिंसा रन” (मैराथन) का आयोजन रतलाम में भी किया जा रहा है| यह “अहिंसा रन” 23 देशो के साथ भारत में 68 अलग अलग जगह पर आयोजित होंगी| इस रन में एक लाख से भी ज्यादा प्रतियोगी हिस्सा लेने जा रहे है|

जीतो चेयरपर्सन रितिका संघवी व सचिव श्वेता पाटनी ने बताया कि  “अहिंसा रन ” – यह एक मैराथन है। समस्त विश्व में अहिंसा, शान्ति,प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करने हेतु अहिंसा रन का ये आयोजन किया जा रहा हैं। यदि कोई व्यक्ति दौड़ नहीं सकता है तो वह इस मैराथन में पैदल भी चल सकता है तथा शामिल हो सकता है नेशनल जीतो लेडीज़ विंग सभी 68 चेप्टर (शहर) के साथ एक अहिंसा रन देश में आयोजित कर रहा है। जिसमे रतलाम जीतो लेडीज़ विंग भी हिस्सा ले रहा है। जिसमे सभी लोग एक साथ, एक दिन,  एक ही समय पर सभी जगहो से दौड़ना शुरू करेंगे। यह रन भले ही जैन समाज की(JITO) महिलाएं आयोजित कर रही हे जो संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे एक साथ हिस्सा लेंगे जिसमे पहली बार हजारों की संख्या में सभी लोग जाति, वर्ग व धर्म के बंधनो को तोड़कर एक साथ दोडेंगे। अहिंसा रन ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ कराने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया गया है।  जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.ahimsarun.com पर हो चूका है। मैराथन दौड़ 3 वर्गों (3 किमी, 5 किमी व 10 किमी ) मे होगी। अहिंसा रन 2 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी तथा विभिन्न मार्गों से गुजर कर नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त होगी|  रैली में भाग लेने वालो को महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को तो कैश पुरस्कार दिए जाएंगे एवं इसके साथ 102 पतियोगियो को भी आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जायेंगे|

रतलाम में आयोजित होने वाली “अहिंसा रन” (मैराथन) में अभी तक 841 रजिस्ट्रेशन हो चुके है | 03 किमी के लिए 631, 05 किमी के लिए 165 एवं 10 किमी के लिए 45 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है| “अहिंसा रन” (मैराथन) में पुरुषो, बच्चो के साथ साथ महिलाओ (लगभग 450) ने भी आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है| कार्यक्रम के अतिथि के रूप में शहर विधायक चैतन्य काश्यप, नगर निगम महापौर प्रह्लाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगे|

जीतो के अध्यक्ष जयंत जैन, सचिव राजकमल जैन , के अलावा जीतो लेडीज विंग उपाध्यक्ष सुरभि लुनिया, सहसचिव सोनाली जैन, स्पोर्ट्स कंवेनेर स्नेहा चोपड़ा, को-कंवेनेर आस्था बोथरा, ने शहर की जनता से अपेक की है की “अहिंसा रन” (मैराथन) में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराये एवं प्रतियोगी का उत्साहवर्धन करे| यह जानकारी मीडिया प्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने दी|

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर5 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ18 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ20 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!