Connect with us

DHAR

लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से समग्र e-KYC करने के निर्देश जारी

Published

on

         धार, 31 मार्च 2023/ शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अभियान अंतर्गत समग्र e-kyc किया जाना आवश्यक है। इस हेतु लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से उक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री  श्रंगार श्रीवास्तव ने समस्त लोक सेवा केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि लाडली बहना योजना के सुचारू संचालन हेतु दिए गए निर्देशानुसार  कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस हेतु समग्र e-KYC हेतु लोक सेवा केन्द्र की mpedistrict आई.डी. पर पृथक से लिंक क्रिएट की गई है। उक्त लिंक के माध्यम से नागरिको का निःशुल्क समग्र e-kyc किया जाना है। प्रत्येक e-KYC हेतु राशि ₹18.00 लोक सेवा केन्द्र संचालक को शासन द्वारा भुगतान किया जाएगा।  समग्र e-kyc करने के संबंध में लोक सेवा केन्द्र एवं उप लोक सेवा केन्द्र पर फ्लेक्स / बेनर चस्पा किए जावे, जिस पर सेवा एवं शुल्क संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो ।  समग्र e-kyc करने उपरांत नागरिक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना है। शासन निर्देशानुसार वैधानिक शुल्क का भुगतान संचालक को सीधे किया जाएगा। समग्र e-kyc के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रदाय किये जा चुके है।  कुल पंजीकृत e-KYC के आधार पर समस्त लोक सेवा केन्द्रों की ग्रेडिंग भी की जाएगी। अतः अभियान अंतर्गत अधिकाधिक नागरिको के समग्र e-KYC करते हुए उपरोक्तानुसार निर्देशो का पालन करना सुनिश्चित करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!