Connect with us

झाबुआ

खजूर रविवार पर समाजजन खजूर की डालियां लिए हुए जयघोष के गीत गा रहे थे….

Published

on

हे सियोन गाओ ईश्वर की महिमा हे येरुसलेम गाओ ईश्वर की महिमा
झाबुआ | चालीसे का आज अंतिम रविवार जिसे केथोंलिक ईसाई समुदाय खजूर रविवार के नाम से पुकारता है आज सम्पूर्ण विश्व मे लोगों ने येसु का येरुसलेम मे भव्य प्रवेश याद कर उनकी मृत्यु के पहले की घड़ियों को स्मरण करते हुवे गिरजा घरों मे प्रवेश किया! न्यू केथलिक मिशन स्कूल झाबुआ में लगभग 3 हजार लोग एकत्रित हुवे! अपने हाथों मे खजूर की डालियां लिए हुए जय घोष के गीत गा रहे थे! प्रारंभिक प्रार्थना मुख्य याजक फादर लूकस डामोर के द्वारा की गई! फादर रॉकी शाह ने सुसमाचार का वाचन किया और फादर प्रताप बारिया ने अपना एक शंक्षिप्त उपदेश दिया! स्कुल प्रांगण से जुलुस मे बच्चे बूढ़े महिलाएं पुरुष सभी ईश्वर की स्तुति करते हुए गिरजा घर मे प्रवेश कर पवित्र मिस्सा बलिदान मे भाग लिया! पहला पाठ बंटी सिंगार के द्वारा वाचन किया गया ! सुसमाचार की घोषणा फादर रॉकी शाह ने करते हुए येसु की मृत्यु के पहले हुई घटनाओं को लोगों को याद दिलाया! फादर लुकस ने अपने उपदेश में आजके इस दिन के महत्त्व के बारे मे समझाया उन्होंने बताया लोगों ने येसु को राजा माना परन्तु उस समय उस राजा के स्वागत के लिए उनके पास कुछ नहीं था उन्होंने अपने कंधों पर रखे कपड़ों को येसु के आगे बिछा दिया और खजूर की डालियों को तोड़ कर उसे अपने हाथ में लहराते हुए येसु का स्वागत किया! वही स्मृति आज के दिन सभी गिरजा घरों में की जाती है! संगीत दल का संचालन जैरोम वाखला एवं बेंजमीन निनामा के नेतृत्व मे किया गया! आज से यह सम्पूर्ण सप्ताह प्रत्येक केथलिक ईसाई के लिए महत्वपूर्ण है! आने वाले गुरुवार के दिन येसु की मृत्यु पर सम्पूर्ण कलीसिया शोक मनाएगी और रविवार मध्य रात्रि वही कलीसिया येसु के जी उठने की खुशियां मनाएगी!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 mins ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर1 hour ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ16 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ17 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!