Connect with us

Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछडा वर्ग की चिंता की  : विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने पिछडा वर्ग मोर्चा की बैठक को किया संबोधित 1 से 30 मई के बीच जिला एवं मण्डल स्तर पर आयोजित होंगे सामाजिक सम्मेलन

Published

on

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछडा वर्ग की चिंता की  : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने पिछडा वर्ग मोर्चा की बैठक को किया संबोधित
1 से 30 मई के बीच जिला एवं मण्डल स्तर पर आयोजित होंगे सामाजिक सम्मेलन

भोपाल। पिछडा वर्ग मोर्चा के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो, इसके लिए दृढ़ता के साथ समाज के बीच जाएं और उन्हें कांग्रेस की हकीकत बताएं। कांग्रेस ने हमेशा पिछडा वर्ग को धोखा देने का काम किया है। पिछडा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र बढा है, इसलिए आगामी कार्ययोजना भी बडी होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एवं सरकारों ने पिछड़ा वर्ग की हमेशा चिंता की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी बैठक को संबोधित किया।
सरकार की योजनाएं बूथ पर पहुचांने का कार्य करें मोर्चा कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पिछडा वर्ग के हित में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मादी एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिए गए निर्णय हर बूथ तक पहुंचे, इस बात की चिंता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को करना है। जिस गांव में ओबीसी समाज की अधिक संख्या है, वहॉं घर-घर सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर पार्टी की आंचल में लाना है। समाज प्रमुखों की चौपाल बैठकें करना है। पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता नए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडें़। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पिछड़े वर्ग की छोटी-छोटी जातियों के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।

मोर्चा कार्यकर्ता हितग्राहियों से सतत सम्पर्क कर पार्टी से जोडे़ : हितानंद जी

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। इस मोर्चे का कार्यक्षेत्र और पहुंच प्रदेश के सभी बूथों तक है। केन्द्र और राज्य सरकार ने पिछडा वर्ग कल्याण के लिए नीतिगत निर्णय लिए हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के जो लोग केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ से वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने में जुट जाए। हितग्राहियों से सतत सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं से अवगत कराकर पार्टी में जोड़ने का काम मोर्चा कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग है, जिन क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग समाज बहुसंख्यक है, वहां पर जिला एवं विधानसभा सम्मेलन आयोजित किये जाएं। श्री हितानंद जी ने मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर जनसंघ से भाजपा तक पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने मोर्चा द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 अप्रैल तक सामाजिक संगठनों को जोड़ने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया जावेगा।  11 अप्रैल को मंडल स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती एवं जिला स्तर पर प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी एवं सम्मान किया जायेगा। 15 अप्रैल तक प्रदेश, जिला एवं विधानसभावार प्रभावशाली समाज के प्रमुख एवं समाज की जनसंख्या की सूची तैयारी की जायेगी। 1 मई से 15 मई तक मण्डल स्तर पर पिछड़ा वर्ग के सामाजिक सम्मेलन एवं 15 से 30 मई तक जिला स्तर पर सामाजिक सम्मेलन आयोजित होंगे। 1 से 30 जुलाई तक प्रमुख सामाजों के सामाजिक सम्मेलन, अगस्त माह में प्रांतीय सम्मेलन एवं सितम्बर माह में पिछड़ा वर्ग के सभी समाजों का प्रदेश स्तरीय महाकुंभ भोपाल में आयोजित होगा। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री संतोष राठौर एवं आभार प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर14 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ16 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

अलीराजपुर1 day ago

अलीराजपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अरुण यादव कल जिले के दौरे पर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!