Connect with us

Uncategorized

महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता, उन्हें पार्टी से जोड़ें महिला मोर्चा कार्यकर्ता महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक में बोले मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री

Published

on

महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता, उन्हें पार्टी से जोड़ें महिला मोर्चा कार्यकर्ता
महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक में बोले मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री

भोपाल। महिला सशक्तीकरण भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए हमारी केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनके परिणाम भी अब सामाजिक परिवर्तनों के रूप में दिखाई देने लगे हैं। सरकार की इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक बहनों तक पहुंचाना, महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना और आधी आबादी को पार्टी से जोड़ना महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस दृष्टि से आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है और वे इसके लिए तैयार रहें। यह बात महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कही। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने विगत कार्यक्रमों का वृतांत एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हमारी सरकार: चौहान

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने देश में पहली बार निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। आज इन निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में 58 प्रतिशत महिलाएं हैं। सामाजिक सशक्तीकरण के लिए हमने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की, जिसने प्रदेश में बेटों-बेटियों का लिंगानुपात ही बदल दिया है। अब 1000 बेटों पर 976 बेटियां जन्म ले रही हैं। आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में हमने महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री 2 प्रतिशत शुल्क पर करने का प्रावधान करके उन्हें संपत्ति का मालिक बनाया है। अब 60 प्रतिशत रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम पर होती हैं। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवासीय भूमि योजना में संपत्ति के मालिक पति और पत्नी दोंनों ही होते हैं। हमने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमारी सरकार ने ये प्रावधान किया है कि अगर हमारी कोई बहन उद्योग लगाती है, तो उसे विशेष छूट दी जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से इंडस्ट्रियल स्टेट बनाया जाएगा। महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान जगाने तथा उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए हमारी सरकार ने हाल ही में लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसके फॉर्म अप्रैल माह में भरे जाएंगे। महिला मोर्चा पात्र बहनों की सूची बनाए और घर-घर जाकर उनके फॉर्म भरवाकर योजना का लाभ दिलाए। श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकारें क्या-क्या उपाय कर रही हैं, महिला मोर्चा यह बात हर बहन को समझाए।
नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान का प्रचार-प्रसार करे मोर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। हमने 1 अप्रैल से प्रदेश में सारे अहाते बंद करने का फैसला किया था और मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि सारे अहाते बंद हो गए हैं। लोग अहातों में शराब पीते थे, गाड़ी चलाते थे और अपने साथ दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालते थे। नशे में चूर लोग महिलाओं के सम्मान पर आघात करते थे। हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नशे की प्रवृत्ति पर नैतिक अंकुश लगाने का प्रयास किया है। हमने तय किया है कि मंदिर, स्कूल, धार्मिक एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों के 100 मीटर के दायरे में कोई शराब दुकान नहीं होगी। शराब पीकर अगर कोई गाड़ी चलाता पकड़ा जाएगा, तो उसका लायसेंस रद्द कर दिया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि यह नशे के खिलाफ भाजपा का अभियान है और इस अभियान की महिलाओं की सुरक्षा में कितनी अहम भूमिका है, महिला मोर्चा कार्यकर्ता यह बात प्रत्येक बहन को समझाएं, इसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करें।

सरकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं, उन्हें पार्टी से जोड़े महिला मोर्चा: शर्मा

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कई सर्वे एजेंसियों ने यह बात कही है कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार द्वारा लागू की योजनाओं और निर्णयों से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हो रही हैं। मोदी जी की सरकार ने तीन तलाक विरोधी कानून बनाकर अल्पसंख्यक समाज की बहनों के जीवन को नरक बनने से बचाया है और इसीलिए आज तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग घबरा रहे हैं कि ये अल्पसंख्यक बहनें भी प्रधानमंत्री मोदी जी को वोट देंगी। मध्यप्रदेश में ही विभिन्न स्वसहायता समूहों से जुड़ी 40 लाख से अधिक बहनें लाभान्वित हो रही हैं और 44.50 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। मध्यप्रदेश में शराब अहाते बंद करने का निर्णय महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ा कदम है। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने के लिए हमारी प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना लेकर आई है। अधिक से अधिक बहनों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए महिला मोर्चा को पूरी प्लानिंग के साथ काम करना है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाली बहनों की समाज में बड़ी ताकत है और महिला मोर्चा को उन्हें पार्टी से जोड़ना है।

महिला मोर्चा की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी पार्टी

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में उन बेटियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है, जो अभी हाल ही में मतदाता बनी हैं। लेकिन नव मतदाताओं ने 2003 के पहले का मध्यप्रदेश नहीं देखा है, इसलिए इन्हें यह पता नहीं है कि प्रदेश को इस स्तर तक लाने में भाजपा ने क्या किया है। यह महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि प्रदेश के विकास में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका इन्हें समझाए और इन्हें पार्टी से जोड़े। निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि चुनी गई हैं, जो हमारी ताकत हैं। यह मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सभी महिला जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करें। पार्टी के कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भागीदारी है। मोर्चा को यह ध्यान रखना होगा कि सभी 64100 बूथों पर 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो जाए। इसके अलावा हितग्राहियों से संपर्क, संगठन द्वारा दिये गए पत्रक पर अमल करना भी मोर्चा की जिम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में भाजपा में नई कार्यसंस्कृति फल-फूल रही है। यहां काम और मेहनत के आधार पर कोई भी कार्यकर्ता किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अगुवाई में ही आगे बढ़ेगी, इसलिए महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरी प्लानिंग के साथ मैदान में उतरकर काम करें।

नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे महिला मोर्चा: हितानंद जी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रदेश में जो नव मतदाता बेटियां हैं, उनमें बड़ी संख्या लाडली लक्ष्मियों की हैं। ये नव मतदाता चुनाव में भाजपा की भाग्य विधाता साबित हो सकती हैं। इन्हें पार्टी से किस तरह जोड़ा जाए, इसके लिए महिला मोर्चा को विचार और प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया बड़ी ताकत है और इसके उपयोग के लिए प्रत्येक मंडल में 5 बहनों की नियुक्ति मोर्चा को करना चाहिए। अहाता बंदी प्रदेश सरकार का बड़ा कदम है, जिसके लिए मोर्चा की बहनों को सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसे लागू करने में महिला मोर्चा की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। महिला मोर्चा की बहनें प्रत्यक्ष रूप से तो बहनों को इस योजना का लाभ दिलाने में सहायता कर ही रही हैं, उन्हें निकाय क्षेत्रों में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करना चाहिए, जिस पर आवेदक बहनों की हर कठिनाई का समाधान हो सके।

पार्टी के कार्यक्रमों में मोर्चा की सक्रिय सहभागिता

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सक्रिय सहभागिता होना जरूरी है। 5 अप्रैल को महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें किसी न किसी बूथ पर विस्तारक के रूप में जायें और वहां रहकर काम करें। 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस है। इस दिन बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना जाएगा। इसलिए महिला मोर्चा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित कर लें कि सभी जगह तैयारियां समय पर हो जाएं। 7 अप्रैल को महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती है और 14 अप्रैल को समानता के अधिकार के लिए जीवन पर्यंत प्रयासरत रहने वाले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में महिला मोर्चा सक्रियतापूर्वक भाग ले। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण है। इसलिए 100 की संख्या को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा कार्यक्रम आयोजित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण पर विश्वास करती है। इसलिए महिला मोर्चा से यह अपेक्षा है कि मोर्चा कार्यकर्ता महिला नेतृत्व के साथ, महिलाओें को पार्टी से जोड़ते हुए आगामी जीत में सहभागी बने।

पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा महिला मोर्चा: श्रीमती माया नारोलिया

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारालिया ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना है, जिसके लिए मोर्चा काम कर रहा है। मोर्चा कार्यकर्ता लाडली बहना योजना के फार्म भरवा रही हैं और लाडली लक्ष्मी तथा लाडली बहना योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य के हासिल करने के लिए महिला मोर्चा को जो जिम्मेदारी दी गई है, हम उसे भी पूरा करेंगे। आगामी एक महीने में सभी बूथों पर प्रभारी बहनों की नियुक्ति कर दी जाएगी। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि मैं पार्टी संगठन को आश्वस्त कर देना चाहती हूं कि महिला मोर्चा से जो भी अपेक्षाएं की गई हैं, महिला मोर्चा उन पर खरा उतरेगा।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, प्रदेश प्रवक्ता एवं मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा तथा युवा मोर्चा की कायसमिति सदस्य भक्ति शर्मा मंचासीन रहीं। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश मंत्री श्रीमती वैशाली महाले ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर16 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ18 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

अलीराजपुर1 day ago

अलीराजपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अरुण यादव कल जिले के दौरे पर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!