Connect with us

थांदला

रजत जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया।

Published

on

थांदला नगर से 8 किलोमीटर दूर कैथोलिक चर्च ग्राम झापादारा में तीन पुरोहितों के पुरोहिताई जीवन के 25वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। चर्च परिसर में ही जुलूस निकाला गया जिसमे ढोल मांदल के साथ युवाओं द्वारा आदिवासी नृत्य करते हुए स्टेज तक आए जहां मिस्सा पूजा प्रारंभ हुआ। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक पल्ली पुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा थे। उन्होंने आए सभी लोगों का स्वागत किया। मुख्य प्रवचक इंदौर के अपनी 25वर्ष की जुबिली मना रहे फादर साइमन राज थे उन्होंने कहा कि ईश्वर की वाणी मनुष्य के जीवन में बहुत ही प्रभावशाली होती है।जो मनुष्य ईश्वर के सामने झुकता है वह ईश्वर के सामर्थ्य को बढ़ाता है। ईश्वर के सामर्थ्य एवम् अनुग्रह के बिना मनुष्य कुछ भी नही कर सकता है।अगर हमारे पास धन दौलत है किंतु ईश्वर का सामर्थ्य तथा अनुग्रह नही हो तो सब कुछ व्यर्थ है।कोई भी ईश्वर के संदेश को रोक नहीं सकता और ईश्वरीय अभिषिक्त पर हाथ नही डाल सकता ।इसलिए प्रार्थना करते रहो और जीवित प्रभु येसु में विश्वास बढ़ाते रहो ।ईश्वर आपके जीवन को छू लेगा।तब आपको ईश्वर और सामर्थ्य तथा अनुग्रह का अनुभव कर पाओगे।जिससे आपके जीवन की बड़ी बड़ी समस्याओं के हल करने में समर्थ होंगे।फादर स्टीफन वी टी वे भी अपने पुरोहिताईं जीवन के बाद 25वर्ष की रजत जयंती मना रहे हैं सुसमाचार का वाचन किया। बाइबल पाठ का वाचन धारू गणावा ने किया।समारोह में नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य किया गया जिसको बहुत सराहा।फादर पीटर खराड़ी ने तीनों रजत जयंती मना रहे फादर को शुभकामनाएं दी।।इस कार्यक्रम में फादर थॉमस केनेडी फादर निज एडवोकेट डाइसिस झाबुआ फादर जेरोम तिर्की फादर सोनू वसुनिया भी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन अनिल निनामा किया। सुधीर निनामा मास्टर जेवियर ने भक्ति गीतों का संचालन किया।फादर अनिल केरकेट्टा ने सभो का आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ50 mins ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

झाबुआ3 hours ago

जब हाथ आसमां तक ना पहुंचे ,तो किसी बुजुर्ग के पैर छू लेना ।***** 1 अक्तुबर को वृद्धजन दिवस पर होगा वृद्धजनों का गरीमामय सम्मान । ********वृद्धजन अपने सस्मरणों एवं जीवन के अनुभवों से भी उपस्थितजनों को लाभान्वित करेगें’-नीरजसिंह राठौर ।

अलीराजपुर19 hours ago

अलीराजपुर – यूवाओ के साथ डीएड / बीएड मे एडमिशन के नाम पर हूई धोखाधडी , मामला पहुंचा थाने ।

झाबुआ20 hours ago

पोषण आहार की जानकारी समाज के आखिर तक पहुंचाना जरूरी : – कैबिनेट मंत्री

झाबुआ20 hours ago

झाबुआ – नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण हटाओ मुहीम जोरो पर , सीएमओ पाटीदार सहित अमला कर रहा सख्त कार्यवाही ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!