Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के आयोजन के संबध में बैठक ली

Published

on




झाबुआ 27 अप्रैल, 2023। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में सुश्री हुड्डा द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से उक्त योजनाओं में शत- प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु अभियान चलाया गया था। अभियान अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल रहा और 83 लाख से अधिक पात्र हितग्राही लाभान्वित हुये। इसी अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
यह अभियान 10 मई से 25 मई 2023 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जायेगा। इस अभियान के दो प्रमुख घटक होंगे- पहला ऐसे सभी विभागों में, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, यथा राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ऊर्जा विभाग आदि के मैदानी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा संभव शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। दूसरा सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
पहले घटक के अंतर्गत प्रत्येक जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित सभी आवेदनों के निराकारण का अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय से लंबित न रहे। दूसरे घटक के अंतर्गत अभियान में सी.एम लाईन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज किंतु वर्तमान में शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिलों एवं विकासखण्ड स्तर पर होने वाली जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को भी सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। अतः जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निराकरण इस अभियान अवधि में किया जावे। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्यता दी जावे।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण से संबंधित सम्पूर्ण कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर की जायेगी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, योजना आर्थिक एवं संखिकीय, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता विभाग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं को शामिल किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये की अपने-अपने क्षेत्र में विजीट करे एवं शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ14 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ14 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ14 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ14 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!