Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले में किये जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की ।

Published

on



कलेक्टर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

झाबुआ 28 अप्रैल, 2023। कलेक्टर झाबुआ सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले में किये जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की । इसके साथ ही किसानों के लिए केन्द्र में स्थापित विभिन्न इकाईयों जैसे फसल संग्रहालय, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, प्रशिक्षण कक्ष, किसान भवन का अवलोकन किया। इसके पश्चात केन्द्र में संचालित वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई, प्राकृतिक खेती की उत्पाद इकाई, डेयरी इकाई, कड़कनाथ हेचरी एवं उत्पादन इकाई, एजोला उत्पादन इकाई, पोली हाउस इकाई, बकरीपालन इकाई, बीज उत्पादन एवं ग्रेडिंग इकाई का अवलोकन किया एवं उसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी ली तथा इनका उपयोग किसानों के बीच आधुनिक तकनीक से अवगत कराने एवं उनको प्रशिक्षित करने तथा स्वप्रेरित होकर उन्हें अपनाने में किये जाने के संबंध में जाना। इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अवलोकन पश्चात कलेक्टर ने कहा की कृषि विज्ञान केन्द्र जिले के किसानों के उन्नती एवं आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए सभी तरह की सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध है एवं सुझाव देते हुए कहां की इन सुविधाओं को के.वी.के. एवं कृषि विभाग मिलकर एक कार्ययोजना के तहत जिले के अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाए एवं उन्हें लाभान्वित करे।
इस दौरान डॉ. आई.एस. तोमर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री नगीन सिंह रावत उप संचालक कृषि, श्री जी.एस. त्रिवेदी परियोजना संचालक आत्मा एवं केन्द्र के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर12 mins ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

झाबुआ17 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ17 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ17 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ17 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!