Connect with us

झाबुआ

प्रदेश के हज यात्रियों के साथ भेदभाव सुविधा के नाम से अतिरिक्त राशि वसूली बंद हो* हज कमेटी द्वारा इंदौर भोपाल संभाग के हज यात्रियों से 108000 की अतिरिक्त वसूली* केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से हज यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए लिखा परिपत्र* मध्य प्रदेश हज कमेटी  अध्यक्ष रफत वारसी व इंदौर संभाग के जिलाध्यक्षो से इस्तीफे की मांग*

Published

on

प्रदेश के हज यात्रियों के साथ भेदभाव सुविधा के नाम से अतिरिक्त राशि वसूली बंद हो*
हज कमेटी द्वारा इंदौर भोपाल संभाग के हज यात्रियों से 108000 की अतिरिक्त वसूली*
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से हज यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए लिखा परिपत्र*
मध्य प्रदेश हज कमेटी  अध्यक्ष रफत वारसी व इंदौर संभाग के जिलाध्यक्षो से इस्तीफे की मांग*
झाबुआ: मुस्लिमों के प्रमुख पवित्र स्थल मक्का मदीना सऊदी अरब में देश के लाखों लोग हज यात्रा पर जाते हैं सेंट्रल हज कमेटी द्वारा देश के 22 एयरपोर्ट पर 21 मई से उड़ाने प्रारंभ होगी
इंदौर संभाग के कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से पत्र लिखकर मांग की है की हज कमेटी द्वारा मुंबई के हज यात्रियों की  सुविधा अतिरिक्त राशि जो ली जा रही है उससे कहीं अधिक मध्यप्रदेश के इंदौर से  प्रति हज यात्री की राशि एवं मुंबई हज यात्री से अधिक 54000 ज्यादा वसूली जा रही है अगर पति पत्नी दोनों हज यात्रा पर जाते हैं तो उन्हें सीधा 108000 का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ेगा भारत देश  के ही हज यात्रियों को अपने ही देश से हज यात्रा पर जाने के लिए 108000 का अंतर  जो न्यायोचित ना होकर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने जैसा कार्य हज कमेटी द्वारा किया गया है भोपाल से मुंबई की दूरी 775 किलोमीटर और हज के सफर का अंतर ₹67972 यानी भोपाल सेहज 372 815 रुपए वही मुंबई से 3048 43₹ वही बिहार से जाने वालों की 400 361 रुपए हज यात्रा के दौरान ऐसा पहली बार हुआ हमेशा एक समान राशि रही है साबिर फिटवेल ने कहा कि बहुत से ऐसे हज यात्री भी होते हैं जो अपनी मेहनत की कमाई के पाई पाई पैसा जमा कर हज पर जाते हैं  देश के किस शहर से कितनी राशि किस शहर से लग रही है उसका खुलासा पूर्व में कर देना था ताकि  हज यात्री अपने फार्म में वहां के शहर का उल्लेख करता इससे साफ जाहिर होता है जो हज यात्रियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है  फिटवेल ने जो 54000 राशि ना लेवे या  इंदौर भोपाल के हज यात्रियों की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से करने की मांग की है हज कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों को इस कार्यप्रणाली से अवगत कराना आवश्यक था हज कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों की भी इसमें कोताही हुई इससे मध्य प्रदेश के कई हज यात्रियों में भी रोष व्याप्त है
साबिर फिटवेल ने मध्यप्रदेश के हज कमेटी अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त रफत वारसी एवं  इंदौर संभाग के सभी हज कमेटी के जिला अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ8 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ8 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ8 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ8 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!