Connect with us

झाबुआ

गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दिवस पर 51 घरों में होंगे यज्ञ।

Published

on


झाबुआ। गायत्री शक्तिपीठ (बसंत काॅलोनी) 22 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ ही नगर के 51 घरों में एक साथ एक ही समय में यज्ञ संपन्न किए जाएंगे।

शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी एस.एस.पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिकुज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा 21 वर्श पूर्व माॅ गायत्री, लक्ष्मीजी, दुर्गाजी, श्रीगणेश जी एवं हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की थी। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन एवं यज्ञ की श्रृंखला चल रही है।

श्री पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष भी 9 मई मंगलवार को प्रातः 9 से 12 बजे के बीच नगर के 51 घरों में एक ही समय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किए जाएंगे। जिन घरों में यज्ञ होना है, उन परिवारों का पंजीयन किया जा चुका है।
यज्ञ संपन्न करानें के लिए जोबट, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, धार, दाहोद, रतलाम से यज्ञाचार्य आएंगे। शक्तिपीठ के कार्यकर्ता दिनेश डांगी, निलेष पुरोहित, अरूण अरोडा, विनोद गुप्ता, श्याम त्रिवेदी द्वारा आयोजन कि तैयारियां की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!