Connect with us

RATLAM

बूथ विजय संकल्प अभियान मे सशक्त भूमिका निभाए महिला मोर्चा:- जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय

Published

on

बूथ विजय संकल्प अभियान मे सशक्त भूमिका निभाए महिला मोर्चा:- जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारीयों की कामकाजी बैठक पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। इसमे विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने महिला मोर्चा के बूथ विजय संकल्प अभियान मे सशक्त भूमिका निभाने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि महिलाओं से जूडी कई योजनाएं भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार ने लागू की है। इनका लाभ सभी प्राप्त महिलाओं को दिलाने मे भी महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका निभायें। श्री प्रदीप पांण्डेय ने जिला पदाधिकारियों के प्रभार वाले मंडलों के कार्यो की समीक्षा भी की।
महिला मोर्चा की बैठक के आरंभ मे पार्टी के पितृपुरूषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, जिला महामंत्री अनिता पाहूजा व सुमन मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया मंचासीन रही।

मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पटवा ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक मे महिला मोर्चा के अन्य कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान मंजु पांचाल, सीमा अग्रवाल, तृप्ति सिंह, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या शर्मा, जीवन ज्योति, सरिता लोढ़ा, कुसुम सोलकी, पद्मा पोरवाल, मीना टांक, सुनीता श्रीवास्तव, सपना दुबे, मनीक्षी सांखला, भारती पाटीदार एवं आशा भाटी सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ4 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ4 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ5 hours ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!