Connect with us

RATLAM

ट्रांसफॉर्मर में धमाका:बिजली बंद, 14 घंटे तक परेशान होते रहे शहर के लोग

Published

on

ट्रांसफॉर्मर में धमाका:बिजली बंद, 14 घंटे तक परेशान होते रहे शहर के लोग

रतलाम“~~कस्तूरबानगर में बिजली ट्रांसफॉर्मर में शनिवार रात 10.30 बजे धमाका हो गया। इसके साथ ही राजीवनगर, कस्तूरबानगर एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। लोगों को लगा की थोड़ी देर में बिजली चालू हो जाएगी। लेकिन थोड़ी देर 14 घंटे बाद रविवार दोपहर 12.30 बजे हुई। इसके बाद लाइट चालू हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिर बिजली बंद हो गई जो शाम 4 बजे आई। लाइट बंद फिर भी ट्रांसफॉर्मर में होते रहे धमाके: ट्रांसफाॅर्मर में धमाके के साथ शनिवार रात 10.30 बजे बिजली बंद हो गई। इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर में धमाके होते रहे। रात 12.30 बजे और रात 3.30 बजे भी धमाके हुए। सुबह 9 बजे बिजली कंपनी की टीम पहुंची। इसके बाद मरम्मत की और बिजली चालू हुई। 1912 से रात पौने तीन बजे आया कॉल, फिर शिकायत दर्ज हुई, लेकिन लाइट दूसरे दिन ही आई कस्तूरबानगर निवासी रेखा वाधवानी ने बताया रात 10.30 बजे बिजली बंद हो गई। एक घंटे तक नहीं आई तो बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम पर फोन लगाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई तो कंपनी के सेंट्रल कंट्रोल रूम 1912 पर कॉल किया लेकिन वहां भी कोई रिस्पांस नहीं मिला और वेटिंग ही मिला।

                        रात पौने तीन बजे 1912 से रिटर्न कॉल आया। इस पर उन्हें समस्या बताई। इसके बाद भी रविवार दोपहर 12.30 बिजली चालू हो पाई। पूर्वी पंवार ने बताया कि भीषण गर्मी में रात से सुबह तक बिजली बंद रही। लेकिन किसी ने सुध तक नहीं ली। भीषण गमी में पूरी रात परेशान होना पड़ा। हितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मेंटेनेंस के बाद आए दिन यही स्थिति रहती है। गर्मियों में तो अघोषित कटौती बढ़ जाती है। बिजली ने तो पूरी रात सोने नहीं दिया। कॉलोनी के सभी लोग परेशान होते रहे। ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था, सुबह ठीक हुआ बिजली कंपनी के डीई शहर विनोवा तिवारी ने बताया ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इससे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद हुई थी। सुबह टीम को भेजकर बिजली चालू करवा दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 mins ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ19 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ20 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ25 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ29 mins ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!