Connect with us

झाबुआ



बचत योजना प्रारंभ

डाक विभाग ने महिला सम्मान बचत पत्र के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Published

on




झाबुआ 19 मई, 2023। भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए आजादी के अमृत काल के तहत अधिक ब्याज दर पर बचत योजना शुरू की गई है। दो वर्ष की अवधि के लिए महिला सम्मान बचत पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य के साथ इस वर्ष शुरू की गई।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से घर घर तक संदेश पहूंचाया जाऐंगा।
झाबुआ कलेक्ट्रेट के सब पोस्ट मास्टर आनंद पंचोली ने बताया कि इस योजना में निवेशकों को अधिकतम 2 लाख रुपए के निवेश पर दो वर्षों के लिए 7.5 प्रतिशत का उच्च ब्याज दिया जा रहा है। यह योजना सीमित समय दो वर्ष की अवधि के लिए ही है। इस योजना में त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। साथ ही आंशिक निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस योजना में न्यूनतम एक हजार एवं अधिकतम दो लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। यह खाता एकल होगा तथा 3-3 माह के अंतराल पर खोला जा सकता है, परंतु सभी खातों में जमा राशि मिलाकर दो लाख रुपए से अधिक नहीं होगी।
डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है अपने नजदीकी डाकघर में पहुंच कर महिला सम्मान के लिए भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 से जारी इस समयबद्ध योजना का लाभ प्राप्त करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!