Connect with us

RATLAM

जयवर्धन सिंह बोले- BJP के कई बड़े नेता संपर्क में:रतलाम में कहा, आगे इंतजार कीजिए, कई बड़े धमाके होंगे

Published

on

जयवर्धन सिंह बोले- BJP के कई बड़े नेता संपर्क में:रतलाम में कहा, आगे इंतजार कीजिए, कई बड़े धमाके होंगे

रतलाम~~मंगलवार रात रतलाम पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने और भाजपा के कई नेताओं के कांग्रेस में आने का दावा किया है। प्रेस से चर्चा में जयवर्धन सिंह ने कहा कि दीपक जोशी के कांग्रेस में आने के बाद पूरे इंदौर-उज्जैन संभाग में कांग्रेस के लिए सकारात्मक माहौल बना है। भाजपा के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में है। आने वाले दिनों में ओर बड़े धमाके होंगे आप इंतजार कीजिये।कांग्रेस नेता जयवर्धनसिंह इंदौर से मन्दसौर जाते समय कुछ देर के लिए रतलाम में रुके थे। जहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रेस से चर्चा में जयवर्धन सिंह ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेसी सरकार में अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मामले में कोई गलती नहीं हुई थी। उस समय मामला कोर्ट में चला गया था । हमारी सरकार की सोच भी यही थी कि कम से कम ऐसी अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को लाभ मिलना ही चाहिये। इसलिए कमलनाथ सरकार में अध्यादेश निकालकर यह निर्णय लिया था कि जिन कॉलोनियों में 80% के आसपास निर्माण हो चुका है उन्हें वैध किया जाना चाहिए । जिसका पालन अब हो रहा है।मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि 6 महीने बाद मध्यप्रदेश में बड़ा परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक में भाजपा के पास बजरंग दल था और हमारे पास बजरंगबली थे। मध्यप्रदेश में भी अब वैसा ही होगा। प्रतिदिन भाजपा के बड़े-बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दीपक जोशी जी जो भाजपा के दिग्गज परिवार से आते है। आज वह कांग्रेस में है। दीपक जोशी के आने से सिर्फ देवास जिले में ही नहीं पूरे इंदौर-उज्जैन संभाग में कांग्रेस मजबूत होगी । इसी प्रकार से भाजपा के कई बड़े नेता संपर्क में हैं। अगले कुछ दिनों में आपको खबर मिल जायेगी। जयवर्धन सिंह कहा कि आप इंतजार कीजिए बहुत सारे धमाके आने वाले समय में होंगे होंगे अभी आने वाले समय मे होंगे।( सौजन्य से दैनिक भास्कर)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 mins ago

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 50 हजार की और एक आवेदक को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई

झाबुआ6 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ20 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ20 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ20 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!