Connect with us

RATLAM

महाजनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा की जिला टोली का गठन~ महाजनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

Published

on

महाजनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा की जिला टोली का गठन

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अभियान हेतु संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से जिला टोली का गठन किया है।
इसमे अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी बनाए गए है। जिला टेाली मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, उपेन्द्रसिह जाधव, जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, आई.टी.विभाग जिला संयोजक नीलेश राव एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ शामिल किए गए है। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।
महाजनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक
रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक आयोजित महाजनसंपर्क अभियान तैयारियों को लेकर अभियान की प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार 26 मई को रतलाम में  बैठक लेगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलेगा। इसमें पार्टी नेता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मतदाताओं  से रूबरू होगे।

अभियान की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कविता पाटीदार की उपस्थिति मे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा करेगे। इस दौरान अभियान के क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा भी उपस्थित रहेगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!