Connect with us

RATLAM

कागज खत्म:रजिस्ट्री का प्रिंट लेना है तो 10 दिन इंतजार करिए

Published

on

कागज खत्म:रजिस्ट्री का प्रिंट लेना है तो 10 दिन इंतजार करिए

रतलाम~~जिला पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के साथ-साथ अब इसकी प्रिंट के लिए भी वेटिंग चल रही है। लोगों के हाथों में दस दिन बाद रजिस्ट्री पहुंच रही है। आमतौर पर सेम डे या अगले दिन प्रिंट मिल जाती है। विभाग के पास प्रिंट के लिए कागज नहीं होने से यह स्थिति बन रही है।

ये स्थिति तब है जब विभाग रजिस्ट्री कराने पर 10.50 फीसदी (महिला) से 12.50 फीसदी (पुरुष) स्टाम्प ड्यूटी वसूलता है। सालाना 175 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। ये स्थिति हर महीने बनती है। प्रिंट नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रजिस्ट्री के बाद होने वाला भुगतान अटक रहा है। मार्गेज सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।

रोजाना 60 से ज्यादा रजिस्ट्रियां

विभाग में 60 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रोज होती हैं। एक रजिस्ट्री में 17 से 18 पेज रहते हैं। 500 कागज का एक बंडल आता है। दो बंडल रोज लगते हैं। ऐसे में कागज के बंडल विभाग में आ भी जाते हैं तो रजिस्ट्रियों की संख्या इतनी रहती है कि कागज कुछ ही दिन में खत्म हो जाते हैं।

मुख्यालय है फिर भी रजिस्ट्री की प्रिंट के लिए परेशान होना पड़ रहा- रतलाम प्राॅपर्टी एसोसिएशन के राजकमल जैन ने बताया महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार विभाग जिले का मुख्यालय है। रोजाना कई रजिस्ट्रियां होती हैं। इसके बाद भी ये हाल है। रजिस्ट्री के लिए लोगों का इंतजार करना पड़ता है। इंतजार एक दो दिन का नहीं बल्कि 8 से 10 दिन तक करना पड़ता है। सालाना करोड़ों का राजस्व मिलता है तो फिर ये स्थिति क्यों रहती है।

मूलभुत सुविधाएं नहीं- विभाग में स्टाफ की कमी है। लोगों को रजिस्ट्री के लिए इंतजार करना पड़ता है। 15 मिनट की जगह रजिस्ट्री में दो से तीन घंटे लगते हैं। विभाग में सुविधा भी नहीं है। ना पूरे परिसर में पंखे हैं और ना पानी की सुविधा है।( सौजन्य से दैनिक भास्कर)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!