Connect with us

RATLAM

रतलाम जिले में महासंपर्क अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएंगे:- प्रवीण सोनी जिला एवं मंडल टोलीयों की संयुक्त बैठक सम्पन्न जिला महामंत्री उपाध्याय एवं कटारिया ने किया संबोधित

Published

on

रतलाम जिले में महासंपर्क अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएंगे:- प्रवीण सोनी
जिला एवं मंडल टोलीयों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
जिला महामंत्री उपाध्याय एवं कटारिया ने किया संबोधित
रतलाम  / भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 जून तक चलाए जाने वाले महासम्पर्क अभियान को लेकर पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे अभियान की जिला एवं मंडल टोलीयों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई|  इसमें जिला संयोजक प्रवीण सोनी ने संकल्प व्यक्त किया कि रतलाम जिले मे महासम्पर्क अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएगे। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय व निर्मल कटारिया ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक के आरंभ भाजपा के पितृपुरूषों पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री श्री उपाध्याय ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत् लोकसभा एवं विधानसभा स्तर के साथ बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस दौरान जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, सोशल मीडिया, कार्यकर्ता की बैठक, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता से परिचर्चा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, योग दिवस एवं घर-घर संपर्क किए जाना है। सभी मंडलों मे सभी  कार्यक्रमों सफल बनाए।

जिला महामंत्री श्री कटारिया ने विधानसभा स्तर पर की गई तैयारियों पर प्रकाश डाला। बैठक मे महासंपर्क अभियान की टोलीयों से संगठन के साथ समन्वय कर हर कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। इस दौरान जिला टोली के अरूण त्रिपाठी, करन वशिष्ठ, भूपेंद्र जायसवाल भी मंचासिन रहे। बैठक का संचालन मंगल लोढ़ा ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर पाटीदार ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!