Connect with us

RATLAM

रतलाम के फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी:गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाश ने कर्मचारी को चाकू मारा, घायल रतलाम

Published

on

रतलाम के फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी:गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाश ने कर्मचारी को चाकू मारा, घायल

रतलाम~~रतलाम में बीती रात फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 9 बजे की है, जहां सौरभ बरगुंडा नाम के एक बदमाश ने बार में अपनी पसंद का गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर जमकर उत्पात मचाया और बार कर्मचारी को चाकू मार दिया। चाकूबाजी में घायल हुए कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बार संचालक से मिली जानकारी के अनुसार खेतलपूर निवासी बदमाश सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार शाम बार में पहुंचा था। जहां बार के सिंगर से उसने अपनी पसंद का गाना गाने की फरमाइश की। पसंद का गाना नहीं गाने से नाराज आरोपी सौरव बरगुंडा ने हंगामा खड़ा कर दिया और बार कर्मचारियों से विवाद करने लगा। बार के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और बार में तोड़फोड़ करने लगा और बार कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को सीने पर चाकू मार दिया।

घायल कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके फरार हो गया। मामले की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की गई। इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी सौरव बरगुंडा के विरुद्ध प्राणघातक हमला करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।(भास्कर से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!