Connect with us

RATLAM

जैन सन्तों के प्रति दुर्व्यवहार करने वालें सभी 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में सदर मुस्लिम समाज ने भी खेद व्यक्त किया

Published

on

जैन सन्तों के प्रति दुर्व्यवहार करने वालें सभी 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
सदर मुस्लिम समाज ने भी खेद व्यक्त किया
थांदला। जैन सन्तों के प्रति दुर्भावना वश अमर्यादित शव्दों के प्रयोग करने वालें सभी 6 आरोपियों को थांदला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक आगम जैन की दखल के बाद एसडीओपी रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कैलाश चौहान द्वारा पुलिस दल गठित करते हुए फरियादी जैन समाज व पहचान कर्ता के आधार पर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम समाज के नाबालिग लड़के है जिनकी उम्र करीब 12 से 18 वर्ष के मध्य बताई जा रही है।
पूरे देश में घटना पर रोष – सदर ने भी किया खेद व्यक्त
एक तरफ जहाँ जैन संतों पर शरारती तत्वों द्वारा की गई अमर्यादित अभद्रता पूर्ण टिप्पणी से पूरे देश में हिन्दू जैन समाज में आक्रोश है वही घटना मजहबी द्वेषता का रूप लेती जा रही है इस बीच मुस्लिम पंच समाज के सदर ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों द्वारा किये गए कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए संतों के साथ सम्पूर्ण जैन समाज से क्षमा मांगी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!