Connect with us

RATLAM

लुकचुप एप पर 45 दिन में मुनाफा कमाने के नाम पर दो महिलाओं से 10 लाख की ठगी

Published

on

लुकचुप एप पर 45 दिन में मुनाफा कमाने के नाम पर दो महिलाओं से 10 लाख की ठगी

रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दो व्यक्तियों द्वारा निजी कंपनी में रुपया लगाकर लाभ अर्जित करने के नाम पर दो महिलाओं से दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक कंपनी के प्रोपाइटर सहित दो आरोपितों के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार फरियादी दीपाली पत्नी विशेष बुचके निवासी गंगासागर कालोनी व रामकन्याबाई ने एसपी को शिकायत की थी कि उनकी वर्ष 2019 में मुलाकात आरोपित प्रलय जोशी पुत्र भेरूलाल जोशी निवासी ग्राम सेजावता से हुई थी। प्रलय ने एमएमटीएस कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कंपनी का लुकचुप एप डाउनलोड करके कंटेंट लाइक व शेयर कर फालोअर्स बढ़ाने हैं।

ऐप पर जितना काम करोगे उतना मुनाफा होगा

आनलाइन शापिंग कराना है और वीडियो भी अपलोड करना है। ऐप पर जितना काम करोंगे, उतना मुनाफा होगा। उन्होंने उसकी बातों में आकर 5.90 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आराध्य परफेक्ट कन्सल्टेन्सी के प्रोपाइटर विजय जोशी निवासी ग्राम सेजावता के बैंक खाते में भेजे थे।इसी प्रकार उनकी परिचित रामकन्याबाई निवासी शक्ति नगर से भी प्रलय जोशी ने पांच लाख रुपये लिए थे। उसने कहा था कि 45 दिन एप चलाने के बाद मुनाफा आएगा, लेकिन 45 दिन बाद भी मुनाफा नहीं आया। दीपाली व रामकन्याबाई ने आरोपितों से जानकारी ली तो वे टालमटोल करते रहे तथा उनका रुपया भी वापस नहीं लौटाया।बीच में लाकडाउन लग गया था। आरोपित तकनीकी समस्या बताते रहे और बाद में फोन काल रिसीव करना भी बंद कर दिया। आरोपित प्रलय जोशी व विजय जोशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।(दैनिक नई दुनिया से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर3 hours ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ4 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ5 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!