Connect with us

झाबुआ

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए झाबुआ से पहला व दुसरा जत्था हुआ रवाना

Published

on



झाबुआ। आदिवासी अंचल में अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह रहता है। अंचल से प्रतिवर्ष ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के श्रद्वालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए बडी संख्या में जाते है। इस वर्ष भी यात्रा आरंभ होते ही बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भक्तों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को झाबुआ से पहला व दुसरा जत्था विगत कल व आज झाबुआ से रवाना हो गया है, जिसमें रितेश पंवार, अर्पित भावसार, मंयक भावसार, मौसम बाफना, मंयक शर्मा शामिल है। पहले गए जत्थे में 5 लोग वह दूसरा जत्था जो आज रवाना हुआ उसमें लगभग 10 लोगों के लगभग बाबा बर्फानी के लिए रवाना हो चुका है। यात्रा पर जा रहे भक्तों ने बताया कि वे परिवार, समाज, देश, प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना बाबा भोलेनाथ से करेंगे। झाबुआ मुख्यालय से बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु यात्रियों के रवाना होने से पहले सज्जन रोड स्थित पंवार मशनरी पर अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ के सदस्यों द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा हेतु बिदाई दी। इस दौरान बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ।


दर्शन हेतु जाते है दो मार्ग…
झाबुआ अमरनाथ सेवा समिति से जुड़े सदस्यों जैसे
अमित पवार,मनोज वर्मा,प्रकाश राठौर,दीपक खट्टाली,मनीष पवार,राजेंद्र शर्मा,अजय वर्मा,चुन्नू पवार,मयूर शर्मा,माधव राठौर,कुलदीप वर्मा,संदीप सोनी,कनीराम,नीरज राठौड़, गोपाल पवार, विनोद मेडा जानकारी देते हुए बताया कि बाबाजी का दिव्य शिवलिंग प्राकृतिक बर्फ से बनता है, ऐसी मान्यता है कि अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वतीजी को अमरत्व का रहस्य बताया था। शिवलिंग का निर्माण अपने आप प्राकृतिक बर्फ से होता है। शिवलिंग चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ घटता-बढ़ता है। सावन महीने के अंतिम दिन पूर्णिमा को यह पूरे आकार में आ जाता है। इसके पश्चात धीरे-धीरे शिवलिंग छोटा होता जाता है। अमरनाथ जाने का चंदनबाड़ी और बालटाल दो मार्ग है, जिससे चलकर लाखों भक्त हर वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन करने हेतु जाते है, चंदनबाड़ी मार्ग से गुफा 32 किमी और बालटाल से 14 किमी दूर है। कम दुरी वाला मार्ग चढाई वाला है। इसी क्रम में आज झाबु से पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है वैसे ही अलग-अलग दिन अलग-अलग जत्थे तारीख के हिसाब से रवाना होते रहेंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन भक्तजन कर पाएंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ20 mins ago

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 50 हजार की और एक आवेदक को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई

झाबुआ6 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ20 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ20 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ20 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!