Connect with us

Uncategorized

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचण्ड विजयश्री की मनोकामना के साथ हुई चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत

Published

on

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन
विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचण्ड विजयश्री की मनोकामना के साथ हुई चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने विधि-विधान से पूजन अर्चन व कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की।

2023 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे : विष्णुदत्त शर्मा
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।
चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, श्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, श्री कांतदेव सिंह, श्री योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शैलन्द्र शर्मा, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, सांसद श्री के.पी. यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह चौधरी, श्री प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह, श्री एस.एस. उप्पल, श्री नितिन सक्सेना, श्री किशन सूर्यवंशी, श्री सुरजीतसिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

अनेक साधुओं की जन्म नगरी में नगर गौरव दिगम्बर संत श्री पुण्य सागर जी का 6 मई को होगा भव्य मंगल प्रवेश

अलीराजपुर18 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ19 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!