Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने कृषको से संवाद कर जिले को कृषि के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए किया अभिप्रेरित

Published

on

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा विकासखण्ड पेटलावद के विभिन्न ग्रामो के कृषको से संवाद किया। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने ग्राम सारंगी में कृषक श्री बालाराम पाटीदार द्वारा संचालित उद्यानिकी फसले यंत्रीकरण, संरक्षित खेती टपक सिंचाई जैविक खेती का निरीक्षण किया। कृषक द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फल एवं सब्जियों के पौधे लगाए गए है। पुरे जिले में वृहद स्तर पर सबसे अधिक प्रजातियों के पौधे इनके द्वारा ही लगाए गए है। कृषक द्वारा बताया गया कि उन्होंने विदेश जाकर जैविक खेती की शिक्षा प्राप्त करी है। इसी के साथ कृषक ने सम्पूर्ण देश के शहर एवं गावों से विभिन्न प्रजातियों के सब्जी एवं फलो के बीज लाकर खेत में लगाने का प्रयास कर रहे है। कृषक के इस प्रयास की सराहना की गई। ग्राम माण्डन में 4 भाइयो द्वारा संरक्षित खेती अंतर्गत शेडनेट हाउस का निर्माण कर कृषि की जा रही है। कृषक के द्वारा बताया गया कि यह शेडनेट हाउस 14 लाख 20 हज़ार का अनुदान प्राप्त हुआ था एवं 10 लाख कृषक द्वारा लगाकर बनाया गया था। इनके द्वारा डेढ़ लाख की लागत से खीरे की फसल लगाई गई जिससे इन्हें 10 लाख का लाभ हुआ। कृषक द्वारा शिमला मिर्च की खेती भी की जा रही है, इसके साथ ही इनके द्वारा लगाए गए गेंदे के फुल एवं अमरुद के बगीचे को भी देखा गया। कृषको ने शासन को अनुदान राशि की सहायता के लिए धन्यवाद दिया। सुश्री हुड्डा ने कृषको द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा कर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम मोहनकोट के कृषक श्री राफेल भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 2021 से ड्रिप एरिगेशन सिस्टम के माध्यम से खेती की जा रही है। राफेल द्वारा वृहद स्तर पर कृषि का कार्य किया जा रहा है। कृषि के साथ यहाँ पर मछली पालन एवं पशुपालन भी किया जा रहा है। कृषक द्वारा स्वयं खाद एवं कीटनाशक बनाकर अन्य कृषको को भी बेचा जा रहा है। जिससे कृषको को कम दाम पर अच्छे खाद एवं कीटनाशक का प्रयोग कर सके जिससे ज़मीन की उर्वरक क्षमता बनी रहे। कृषक ने बताया कि पुरे पेटलावद में वाटरशेड का कार्य उनके मित्र मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। कृषक राफेल को डॉ. राजेश के द्वारा अवार्ड भी प्राप्त हुआ है, कृषक अन्य किसानो को भी जैविक खेती की ट्रेनिंग दे रहे है। वे शासन से प्राप्त सहयोग की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद देते है। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने कृषक द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की एवं आगे भी इसी प्रकार कार्य कर अन्य किसानो को भी ट्रेनिंग देने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने कृषको द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना कर जिले को कृषि के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए किसानो को अभिप्रेरित किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!