Connect with us

झाबुआ

कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने बजाया 2024 विजय का बिगुल।

Published

on

पुरानी मंडी से आयोजन स्थल तक कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद।

अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर की पहल रंग लाई।

एक मंच पर जिले के समस्त पदाधिकारी ने एक स्वर में भाजपा को विजयश्री दिलाने कि ली शपथ।

महिला नेत्री प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी पर।

थांदला (वत्सल आचार्य) जिले में भाजपा का चल रहा सेवा और समर्पण देशव्यापी अभियान के तहत आज स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति थांदला प्रांगण मैं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलतान सिंह शेखावत अध्यक्ष एमपी शहरी एवम ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी भाजपा हरिनारायण यादव, कार्यक्रम संयोजक जिले के लोकप्रिय पूर्व विधायक एवम अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष भाजपा भानु भूरिया पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण नायक, जिला सयोजक विधान सभा दौलत भावसार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय भाबर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा उपाध्यक्ष पंकज राठौड़,(जागीरदार)व समस्त मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय , दिलीप कटारा, राजू डामोर वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड नगर परिषद पार्षद श्रीमती धापूबाई वसुनिया सहित समस्त नेता बूथ प्रभारी एवम हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शेखावत ने कहां की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ है पूर्व में महामारी की विषम परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार ने महामारी नियंत्रण के साथ जनहित योजनाओं के साथ जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कसर नहीं छोड़ी इसी का परिणाम है कि गांव स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बढ़-चढ़कर लोगों को मिल रहा है देश के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर देश की शक्ति का विश्व स्तर पर एहसास कराया है आपने कहा कि पूर्व की सरकारों में देश के नेतृत्व करता एक ही परिवार के मां बेटे बाप का बोलबाला था नरेंद्र मोदी ने इसे समाप्त किया प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में करोड़ों लोग पार्टी के लिए समर्पित है मोदी जी की सरकार महापुरुषों के नाम पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती है।
आयोजन किया गया।
जिला प्रभारी भाजपा हरिनारायण यादव ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकताओं के आशीर्वाद से ही भाजपा की सरकार बनेगी। अपनी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से मिलना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि जो काम किसी ने सोचा तक नहीं था वह मोदी सरकार ने कर दिखाया झाबुआ जिले सहित मध्यप्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनावेगी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य्मंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा एक बार फिर काबिज़ होगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार की उपलब्धियां उज्जवला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, फ्री राशन, बिजली, सहित तमाम जन हितेषी योजनाओं के साथ विश्व की महाशक्ति बनने जा रहे हैं भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के कार्यशाली को देखते हुवे सारा विश्व आज कायल हैं।
कार्यक्रम में अजजा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले पहले गठबंधन सरकार बनती थी अब विपक्षी गठबंधन बना रहा है राहुल गांधी विदेश में जाकर मोदी विरोध में स्वयं को ही हंसी का पात्र बनाने का काम कर रहे हैं प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और पूर्व की सरकार के जंगल राज्य के खात्मे का जिक्र करते हुए आज आम जन तक सरकार के काम पहुंचाने में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में बहुत कार्य किया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को ऊर्जावान अतिथि पदाधिकारी दौलत भावसार, लक्ष्मण नायक, ने भी संबोधित किया।
बहरहाल भाजपा ने हजारों कार्यकर्ताओं को एकत्र कर चुनावी बिगुल बजाकर आज यह सिद्ध कर दिया हैं कि आज भी भाजपा पहली पंक्ति पर मौजूद हैं इसका पूरा श्रेय अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर को जाता हैं उनकी अथक मेहनत का ही प्रतिफल हैं कि आज हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता की मौजूदगी ही भाजपा की ताकत बनकर उभर रही हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!