Connect with us

RATLAM

चन्द्रयान-3 की सफलता का रतलाम में आतिशबाजी कर जश्न मनाया विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा सीधा प्रसारण

Published

on

चन्द्रयान-3 की सफलता का रतलाम में आतिशबाजी कर जश्न मनाया
विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा सीधा प्रसारण

रतलाम 23 अगस्त 2023 । चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही देशभर के साथ रतलाम में भी जश्न मना। विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाईयॉ दी। इससे पूर्व श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।
श्री काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक ओर उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे। टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री काश्यप का विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।
इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!