Connect with us

RATLAM

8-9 सितम्बर को रतलाम जिले में होगी भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा रतलाम शहर में 8 को सभा का आयोजन

Published

on

8-9 सितम्बर को रतलाम जिले में होगी भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा
रतलाम शहर में 8 को सभा का आयोजन
रतलाम  । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा रतलाम जिले में 8 एवं 9 सितम्बर को भ्रमण करेगी। जिले की सीमा में जनआशीर्वाद यात्रा 8 सितम्बर को प्रातः जावरा विधानसभा क्षेत्र के माननखेड़ा क्षेत्र से प्रवेश करेगी और इसी दिन जावरा, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर जिला मुख्यालय रतलाम पहुंचेगी।
जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत जगह-जगह मंच एवं स्वागत द्वार लगाकर किया जाएगा। यात्रा में रथ सभाएं, नुक्कड़ सभा एवं हर विधानसभा में एक-एक बड़ी सभा होगी। यात्रा के क्लस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख मनोहर पोरवाल ने संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा उपरांत यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप दिया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जनआशीर्वाद यात्रा 8 सितम्बर को प्रातः 10 बजे के बाद जावरा के माननखेड़ा से प्रवेश कर जावरा विधानसभा क्षेत्र में 3 घण्टे भ्रमण करेगी। दोपहर 3 बजे पिपलौदा होते ही 4.30 बजे सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। शिवगढ़ में रथ सभा के बाद सायं 6 बजे करीब रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। रतलाम में प्रमुख मार्गों से यात्रा निकलने के बाद धानमण्डी क्षेत्र में विशाल सभा होगी। इसके बाद रात्रि विश्राम रतलाम में ही कर जनआशीर्वाद यात्रा 9 सितम्बर को प्रातः नगरा रोड से रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के सनावदा, नगरा, बड़ोदिया, ईटावाखुर्द, शिवपुर, लुनेरा, बम्बोरी, कमेड़ होकर यह यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में प्रवेश करेगी। बड़नगर से खाचरौद होते ही 9 सितम्बर की सायं 6 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र में बड़ावदा आएगी। यहां से आलोट विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेगी और 10 सितम्बर को आलोट से उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्थित हो जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत ने जिलेवासियों जनआशीर्वाद यात्रा का रतलाम जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत करने की अपील की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 mins ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर45 mins ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ1 hour ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ2 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ3 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!