Connect with us

RATLAM

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री श्री रूपाला~~रतलाम में जन आशीर्वाद यात्रा का हो भव्य स्वागत – विधायक चेतन्य काश्यप पार्षद दल और मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, प्रभारी की बैठकें

Published

on

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री श्री रूपाला
रतलाम, 07 सितंबर।
 केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला 8 सितंबर को रतलाम जिले में आ रही जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। वे जावरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश स्थल माननखेड़ा से लेकर सैलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने दी।

रतलाम में जन आशीर्वाद यात्रा का हो भव्य स्वागत – विधायक चेतन्य काश्यप
पार्षद दल और मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, प्रभारी की बैठकें
रतलाम,07 सितंबर।
 जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा पार्षद दल एवं मण्डल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक एवं वार्ड प्रभारियों की बैठके ली। इनमें उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत करने का आव्हान किया। श्री काश्यप ने यात्रा के दौरान अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक के आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को शाम 6 बजे बाजना बस स्टैण्ड से नगर में प्रवेश करेगी। चांदनी चौक, चौमुखी पुल, नौलाईपुरा होकर धान मण्डी चौराहा पहुंचेगी, जहां विशाल जन सभा होगी। यात्रा का मार्ग में स्वागत मंच एवं द्वार बनाकर जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बैठक के दौरान यात्रा को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मयुर पुरोहित, सुदीप पटेल, अजय शर्मा सहित पार्षद गण एवं जिला, मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

रतलाम जिले मे शुक्रवार और शनिवार को निकलेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे शामिल

रतलाम 07 सितम्बर 2023/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा 08 सितम्बर को माननखेडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल होंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत, यात्रा के क्लस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला , विधानसभा प्रमुखों एवं मंडल प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जिले में यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील की है।09 सितम्बर को जिले का प्रवास पूर्ण कर जन आशीर्वाद यात्रा उज्जैन जिले में प्रस्थित होगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जिले में जावरा विधानसभा के माननखेडा से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 8 सितंबर को प्रातः 10 30 बजे होगा। तत्पश्चात् ढोढर, परवलिया, रीछाचादा, अरनिया पिथा होते हुए दोप. 12 बजे यात्रा जावरा पहुंचेगी। जावरा मे सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोप.02.30 बजे यात्रा जावरा से बाराखेडा, अयाना, राकोदा होते हुए पिपलौदा से  पहुंचेगी। पिपलोदा से 04.00 बजे शेरपुर, आम्बा, करिया होकर सैलाना पहुंचेगी। सैलाना मे 05.00 बजे सभा होगी। सैलाना से अडवानिया होकर  शिवगढ़ जाएगी और शिवगढ़ से बिबडोद होकर शाम 6 बजे रतलाम शहर विधानसभा मे प्रवेश  करेगी। रतलाम मे जन आशीर्वाद यात्रा बाजना बस स्टेण्ड से चांदनी चौक, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा होकर धानमंडी पहुंचेगी,जहां विशाल जनसभा आयोजित की गई है। जनसभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा आदि केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे | सभा के बाद रात्रि विश्राम कर जनआशीर्वाद यात्रा 09 सितम्बर को प्रातः10ः00 बजे ग्राम सनावदा से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र मे प्रवेश करेगी और नगरा, शिवपुर, लुनेरा, कमठाना होते हुए कमेड़ पहुंचेगी। दोप.12.00 बजे बाद यात्रा का प्रवेश उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में होगा और दोपहर मे खाचरोद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शाम को वापिस यह यात्रा रतलाम जिले में आलोट विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम आलोट मे कर 10 सितम्बर को उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जिले मे जन आशीर्वाद यात्रा का सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा के दौरान रथ सभा, नुक्कड़ सभा एवं जनसभा होगी। जिले मे यात्रा की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा15 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद16 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ17 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ19 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!