Connect with us

RATLAM

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर जिले की महिलाएं सफलता की नई इबारत लिख रही है~~ विधायक श्री मकवाना तथा श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने ईवीएम,वीवीपेट डेमो देखा~~मिलावट से मुक्ति अभियान 18 नमूने फेल, अपर कलेक्टर न्यायालय में हुए प्रकरण दर्ज

Published

on

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर जिले की महिलाएं सफलता की नई इबारत लिख रही है

रतलाम 07 सितंबर 2023रतलाम जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर जिले की महिलाएं विकास और सफलता की नई इबारत लिख रही है। मिशन के अंतर्गत जिले में 7249 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं जिनसे जिले की 82 हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं। रतलाम जिले में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान की मंशा अनुसार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कामयाब सिद्ध हो रहा है।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रतलाम जिले में आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की पढ़ी-लिखी सदस्यों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिलाएं बैंक सखी, बैंक बीसी, उद्यम सखी, कृषि सखी, पोषण सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। सखियां बैंकों में खाता खुलवाने, वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने, ऋण दिलवाने का काम कर रही है। कुछ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों को नवीन आजीविका गतिविधियां प्रारंभ करने में भी सहयोग कर रही हैं। मिशन से जुड़ी महिलाएं एक दूसरे के लिए प्रेरक का काम करती हैं। एक महिला सफल होती है तो दूसरी महिला को सफलता की राह दिखाती है।

जिले में लगभग 2000 स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया है। ऋण प्राप्त करके महिलाओं द्वारा किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, जनरल स्टोर, सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन, अचार उत्पादन, चप्पल निर्माण, डेयरी जैसी कई आय उत्पादक आर्थिक गतिविधियों की जा रही हैं जिससे उनके परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं। अब इनको किसी और के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है।  जिले में 272 स्वयं सहायता समूह को मुर्गीपालन के लिए चिन्हांकित किया गया है इनमें से 45 समूह सदस्यों ने मुर्गी पालन प्रारंभ कर दिया गया।

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कलोरीखुर्द की जय माता दी समूह की चार महिलाओं ने तथा पिपलोदा जनपद के ग्राम सुखेड़ा के कृष्ण आजीविका समूह की चार महिलाओं ने कच्ची केरी एवं लहसुन के अचार का निर्माण प्रारंभ किया है। अभी तक दो क्विंटल से अधिक अचार बनाकर विक्रय कर चुकी है। जनपद पंचायत बाजना की रावटी ग्राम पंचायत के साथ समूहों की 37 महिलाओं द्वारा रेशम चूड़ी निर्माण किया जा रहा है। जिले के चार समूहों की 20 महिलाओं द्वारा स्लीपर चप्पल बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन यह महिलाएं 300 से 400 जोड़ी चप्पल बनाकर स्थानीय बाजारों और व्यापारियों को विक्रय करती हैं। प्रति जोड़ी औसत 20 से 25 रूपए इनका लाभ मिलता है। इसके अलावा महिलाएं मसाला निर्माण, दाल, नमकीन उत्पादक, टमाटर लहसुन चटनी, झाड़ू उत्पाद, अगरबत्ती, सॉफ्ट टॉय, जैविक खाद, झूमर निर्माण इत्यादि आर्थिक गतिविधियां भी संचालित कर रही हैं।

विधायक श्री मकवाना तथा श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने ईवीएम,वीवीपेट डेमो देखा

रतलाम 07 सितंबर 2023/  विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना तथा श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर ईवीएम वीवीपेट मशीन डेमो द्वारा वोट डालने की प्रक्रिया देखी गई।

मिलावट से मुक्ति अभियान

18 नमूने फेलअपर कलेक्टर न्यायालय में हुए प्रकरण दर्ज

रतलाम 07 सितंबर 2023राज्य शासन के मिलावट से मुक्ति अभियान का सफल क्रियान्वयन कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार नमूने लेकर कार्रवाई की जा रही है। रतलाम जिले से प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए नमूनों में से 18 नमूने फेल पाए गए हैं जिनके प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में दर्ज किए गए हैं जो कि विचाराधीन है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने बताया कि विगत माह अप्रैल से लेकर अगस्त तक जिले के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो, दुकानों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाकर 253 नमूने प्राप्त किए गए जिनकी जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। इनमें मिलावट की शंका के आधार पर 1 लाख 16 हजार रूपए मूल्य का मावा और घी भी सम्मिलित है जिसकी जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

भोपाल प्रयोगशाला से जिले के 245 नमूने की जांच रिपोर्ट में 18 नमूने फेल पाए गए जो अपर कलेक्टर रतलाम के न्यायालय में दर्ज करके निर्णय हेतु विचाराधीन है। कुल 1 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना राशि भी जमा की गई है।  विगत 5 महीना में लाइसेंस और पंजीयन से जिले में 8 लाख 99 हजार रुपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा15 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद16 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ17 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ19 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!