Connect with us

RATLAM

जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक-4 का जावरा विधानसभा के मानंनखेड़ा से रतलाम जिले मे भव्य प्रवेश विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत जावरा में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला एवं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल

Published

on

जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक-4 का जावरा विधानसभा के मानंनखेड़ा से रतलाम जिले मे भव्य प्रवेश
विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत
जावरा में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला एवं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल

रतलाम 08 सितम्बर 2023/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 4 ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम माननखेड़ा से रतलाम जिले मे जावरा विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया । यहाँ विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय के  नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्तायों ने यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद मंच सभा आयोजित हुई और यात्रा मे जावरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। जावरा मे जन आशीर्वाद यात्रा मे केन्द्रीय, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार शामिल हुए। बोहरा एवं मुस्लिम समाजजनों सहित विभिन्न समाज, संगठनों और कार्यकर्ताओ ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया |

जावरा से पिपलोदा के बीच तेज़ बारिश के बीच भी ग्रामीण रास्ते के हर गाँव में यात्रा का स्वागत करने के लिए डटे रहे। भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि इतनी बारिश में यात्रा के लिए आपका सड़क पर घंटों इंतजार करना ही सच्चा जनआशीर्वाद है| यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाती है, और फिर सरकार बनाने के लिए यह यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस से अगर पूछो की कभी जनआशीर्वाद निकालोगे तो वो कहेंगे नहीं, क्योंकि वे लोग कभी जनता के हाथ भी नहीं जोड़ सकते। पिपलौदा मे यात्रा को रथ से संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि आज विश्व पटेल पर भारत सबसे बड़ी शक्ति के रुप मे उभर रहा है। ये मोदीजी के सुशासन और ताकत का ही कमाल है कि आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की और हम तेजी से बढ़ रहे है । किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जाए इसके लिए मुख्यमंत्री सदैव चिंतित रहते है। पिपलोदा से यात्रा सैलाना विधानसभा क्षेत्र प्रस्थित हुई। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता,जावरा विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय, जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा, यात्रा संयोजक बंशीलाल गुर्जर, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष भरत दास बैरागी, यात्रा क्लस्टर प्रभारी ईश्वर लाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, जिला भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जावरा विधानसभा प्रमुख बद्रीलाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह, वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहरा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
————————————————————————————————————–

विकास रथ यात्रा के प्रभारी नियुक्त

रतलाम 08 सितम्बर 2023 / भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से रतलाम जिले के आयोजित विकास रथ यात्रा के विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर मे सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, ग्रामीण मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, सैलाना मे मंडल महामंत्री भेरूसिंह निनामा, जावरा में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, एवं आलोट मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया विधानसभा प्रभारी बनाए गए है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

लाड़ली बहना भाजपा को सेमीफाइनल और फाइनल दोनों जिताने वाली है- विधायक रामेश्वर शर्मा रतलाम में बहुत विकास हुआ है, ये कहने की बात नहीं है, क्योंकि विकास दिखता है- पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा मोदीजी ने 9 साल के कार्यकाल में जो कर दिखाया है, वो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई- सांसद गुमानसिंह डामोर लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना- विधायक चेतन्य काश्यप जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक- 4 का रतलाम रोड-शो~~ केसरिया परचम से पटा रतलाम, फूलों से भर गई सड़कें – ढोल और ताशों की गूंज के बीच गूंजे मोदी और शिवराज के जयकारे – बैंड बाज़ों के साथ निकली यात्रा का भव्य स्वागत

Don't Miss

चेहल्लूम में हजारों जायरिन पहुंचे, खूनी मातम में 20 घायल, दिनभर चलते रहे जुलूस व मजलिस कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ पर हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लूम कार्यक्रम आयोजन हो रहा है।

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा13 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद15 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ16 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ17 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!