Connect with us

RATLAM

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का संकल्प मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार – विधायक चेतन्य काश्यप विधायक काश्यप ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण के कार्य किए – राष्ट्रीय महासचिव शंभूनाथ टुंडिया

Published

on

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का संकल्प
मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार – विधायक चेतन्य काश्यप
विधायक काश्यप ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण के कार्य किए – राष्ट्रीय महासचिव शंभूनाथ टुंडिया
रतलाम, ।
 हर व्यक्ति के जीवन में दो-तीन काम महत्वपूर्ण होते है। स्वयं के घर की छत, बच्चों की शादी और उनकी बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार, जिसकी सुविधा मध्य प्रदेश में पूरी तरह से है। भाजपा आपके जीवन की सभी चिंताओं को दूर करने का काम कर रही है। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को रंगोली में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात विधायक शंभूनाथ टुंडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री नेहा मेहर, मोर्चा के प्रदेश सदस्य नंदकिशोर तोषावड़ा, राहुल निंदाने, मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, कार्यक्रम प्रभारी एवं मोर्चा के जिला महामंत्री सुदीप पटेल मंचासीन रहे।


श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से आपके बच्चों का भविष्य सुदृढ़ होगा। इसमें रतलाम के साथ-साथ आसपास के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मप्र में भाजपा की पहली सरकार है, जिसने अजा के बच्चों को विदेश में पढ़ने की व्यवस्था की और हर वर्ग के कल्याण के कार्य किए है।
मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात विधायक शंभूनाथ टुंडिया ने कहा कि काश्यप जी ने दो बार चुनाव जीतकर नगर की काया पलट कर रख दी है। भाजपा के मूलमंत्र अंत्योदय के लिए पार्टी काम कर रही है। गरीबों के कल्याण के कार्य विधायक काश्यप ने प्राथमिकता से किए है। हमारा संकल्प गरीबी मुक्त भारत निर्माण है। लोग कहते है कि राम मंदिर निर्माण से क्या होगा तो उसका जवाब हमारे पास होना चाहिए कि वहां पहले महर्षि वाल्मीकि का मंदिर निर्माण हो रहा है। मप्र में संत रविदास जी का मंदिर भी बन रहा हैं और डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में भी भाजपा ने कई कार्य किए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने का आह्वान किया। सम्मेलन को महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने भी संबोधित किया। संचालन सुदीप पटेल ने किया। आभार सुनील सारस्वत ने माना।


पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन होगा
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे रंगोली साभागर में होगा। इसमें क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा सहित पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारी शामिल होंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!