Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – दशहरा पर्व पर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अन्य अधिकारियो द्वारा किया गया शस्त्रों का पूजन ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया। पुलिस के समस्त प्रकार के संसाधनों को एक जगह पर विधिविधान से पूजा कर हवन में आहुति दी गईं, तत्पश्चात् समस्त अधिकारियों के शासकीय वाहनो की पूजा की गई। शस्त्र पूजा में कलेक्टर डॉ0 अभय अरविन्द बेडेकर, जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस0आर0सेंगर, SDOP अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार, एसडीओपी जोबट श्री नीरज नामदेव, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री बीएल अटोदे के अतिरिक्त रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा , निरीक्षक विक्रम धार्वे, निरीक्षक मनोरमां सिसोदिया,सुबेदार बृजलाल रोकड़े, सूबेदार सुभाष, सूबेदार अर्जुन जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली , थाना यातायात , पुलिस लाइन ,कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे , इसी प्रकार जिले के समस्त थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के द्वारा शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!