Connect with us

RATLAM

युवा कांग्रेस जिला महासचिव भाजपा मे शामिल जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया स्वागत~~भावना गुर्जर सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

Published

on

युवा कांग्रेस जिला महासचिव भाजपा मे शामिल जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया स्वागत

रतलाम 29 अक्टूबर 2023/ भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस की महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा मे शामिल हो गई है। पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सुश्री सिसोदिया को सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा चुनाव मे जीत दर्ज कर भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है। सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, और आने वाले वर्षो मे भाजपा देश को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं के लिए भाजपा की नीति बहुत कल्याणकारी है, इससे प्रभावित होकर आज कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हो रहे है।
सुश्री सिसोदिया ने चुनाव मे भाजपा को विजय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आशीष डांगी, मुकेश गवली, शबरी मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार आदि मौजूद रहे।

भावना गुर्जर सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

रतलाम 29 अक्टूबर 2023/ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने भावना गुर्जर को रतलाम शहर विधानसभा मे महिला मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया की सहमति से की गई है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!