Connect with us

RATLAM

आलोट में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ दाखिल किया नामांकन देवास स्टेट के महाराज और प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल

Published

on

आलोट में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ दाखिल किया नामांकन
देवास स्टेट के महाराज और प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल


रतलाम, 30 अक्टूबर | 
जिले के आलोट मुख्यालय पर सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ नामांकन दाखिल किया|  नामांकन रैली आलोट नगर के बड़ोद नाके से प्रारंभ हुई|  इसमें ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए|  नामांकन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई विक्रम क्लब मैदान में पहुंची, नामांकन रैली का जगह-जगह राजनीतिक संगठनों ने मंच लगाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया| रैली में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे थे| नामांकन रैली में गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, देवास स्टेट के महाराज विक्रम राव पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपेंद्रसिंह यादव, जिला मंत्री बंटी पितलिया, विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, खारवाकला मंडल अध्यक्ष श्रवण डांगी, बडावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना आदि  मौजूद रहे|


नामांकन रैली में शामिल हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने कहा यह चुनाव हजारों मतो से जीत रहे हैं| महिलाओं को सम्मान देने का जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है, वह किसी ने नहीं किया | डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी| हमें हर हाल में भाजपा को जिताना है, क्योंकि कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद कर देगी| विक्रम राव पवार महाराज ने कहा इस विशाल जन समुदाय को देखकर लगता है कि हम हजारों मतों से जीत हासिल करेंगे और एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की  सरकार बनने जा रही हैं|

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!