Connect with us

झाबुआ

आगामी त्यौहार धनतेरस, रूप चौदस व दीपावली पर्व के दौरान यातायात प्लान……

Published

on

झाबुआ – जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार यातायात पुलिस थाना झाबुआ द्वारा दिनांक 10.11.2023 से 12.11.2023 तक धनतेरस, रूप चौदस व दिपावली के त्यौहार होने से भारी संख्या में ग्रामीण जनों तथा शहरी जनों द्वारा बाजार में खरीदारी करने हेतु आवागमन होने की संभावना को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहे पर प्रातः 10 से सायं 06 बजे तक निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी ।

1.छत्री चौक से थांदला गेट तरफ आने वाले ऑटो/चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

2.राजवाड़ा से आजाद चौक, बॉबेल चौराहा इसी प्रकार राजवाड़ा चौक से रूनवाल गली तरफ ऑटो रिक्शा प्रतिबंधित रहेगे।

3.सुभाष मार्ग (टॉकिज गली) पर ऑटो रिक्शा प्रतिबंधित रहेगे।

4.इमली तिराहे से कालिका माता मंदिर होते हुए राजवाड़ा चौक जाने वाले चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

4.राजवाड़ा क्षेत्र के चार पहिया वाहनों की पार्किंग छोटा तालाब सीतला माता मंदिर के सामने रहेगी।

5.कॉलेज मार्ग पर जैन मंदिर के सामने चार पाहिया पार्किंग रहेगी।

6.आजाद चौक बैंक के सामने दो पहिया वाहन पार्किंग रहेगी।

7.छत्री चौक पुलिस चौकी के पास व सांची पाइंट के पास दो पहिया व चार पहिया पार्किंग रहेगी।

जनता से अनुरोध है कि वाहनों को पार्किंग में लगाये तथा उपरोक्त दिए गए यातायात प्लान को अमल कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

अखिलेश राय , यातायात प्रभारी, झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!