Connect with us

RATLAM

जिला भाजपा की कामकाजी बैठक- विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक निकलेगी ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू की~~जिला भाजपा ने जलाया कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला भ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ जागरूक होने का आव्हान

Published

on

जिला भाजपा की कामकाजी बैठक-
विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक निकलेगी
ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू की

रतलाम 11 दिसम्बर 2023 / केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता करेगी। यह यात्रा 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने मार्गदर्शन देते हुए जिले मे यात्रा को सफल बनाने का आव्हान् किया।
जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चौतरफा विकास हुआ है। शासन की योजनाओं से जो लोग अब तक वंचित है, उन्हे लाभ दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होने कहा कि भाजपा एक विचार के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। हमने कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं निष्ठा से विधानसभा चुनाव मे रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज की है। आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा का यही क्रम आगे जारी रखना है। इसके लिए पूरे जिले मे विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाए।
आरंभ मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले मे कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया है। भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हे लाभान्वित करना है। इस यात्रा मे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सक्रिय भूमिका निभाए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के ज़िला संयोजक एवं ज़िला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि जिले मे यात्रा हेतु विधानसभा वार संयोजक बनाए गए है। रतलाम शहर में हेमंत राहोरी, ग्रामीण मे राजेन्द्र सिंह जाधव, जावरा में प्रदीप चौधरी, सैलाना में संगीता चारेल, आलोट में लोकेश शर्मा को प्रभारी रहेंगे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने माना। ज़िला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के  जिला, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला भाजपा ने जलाया कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला
भ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ जागरूक होने का आव्हान

रतलाम 11 दिसम्बर 2023 / भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने अध्यक्ष राजेंद्र सिह लूनेरा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया| स्थानीय दिलबहार चौराहे पर पुतला दहन से पूर्व जमकर नारेबाजी की गई ।
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सांसद के यहां आयकर की छापामार कार्यवाही मे करोड़ो रूपए और सोना जब्त हुए है। उनके ठिकानो पर नोटों की गिनती अब भी जारी है | उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ जागरूक होने का आव्हान किया |
इससे पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के खिलाफ भाजपा नेताओ ने जमकर नारेबाज़ी की | इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारी जयवंत कोठारी, सुनील सारस्वत, महेश सोनी, प्रदीप चौधरी, सोना शर्मा, कालुसिंह परिहार , पद्मा जायसवाल, मनोज शर्मा, अरूण त्रिपाठी, नीलेश बाफना, दशरथ पाटीदार, बद्रीलाल शर्मा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, मनोहर पोरवाल, श्रीकांत डोसी, बापू सिंह मईडा, राकेश पाटीदार, बद्रीलाल डोडियार, गोकुल सिंह, राजेन्द्र सिंह जाधव, कन्हैयालाल पाटीदार, ओमप्रकाश बोरिया, राजेश राका, देवीलाल गुर्जर, लोकेश शर्मा, दिलीप सिंह डोडियार, शंम्भुसिंह गणावा, भंवरलाल डोडियार, श्याम धाकड़, तुषार कोठारी, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, राजेश शर्मा, रजनीश गोयल, राजेन्द्र लाला जाट, देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, दिव्याचंदन शर्मा, शक्ति सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह राठौर, रतनलाल लाकड़, गोविंद परिहार, हेंमत राहोरी आदि मोजूंद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

रतलाम जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने समयावधि पत्रों की बैठक में की समीक्षा~~सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट रतलाम में 20 दिसंबर को~~प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 – वॉयस ऑफ यूथ कार्यक्रम का वर्च्यूली किया शुभारम्भ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए विषेशज्ञों ने विकसित भारत के स्वरूप पर किया चिंतन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में हुआ आयोजन

Don't Miss

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट झाबुआ की सानिया परमार ने बाजी मारी अखिल भारतीय स्तर 1732 रैंक हासिल किया वही अजजा वर्ग मे 08 वी रैंक हासिल की

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!