Connect with us

RATLAM

भाजपा ने की वीर बाल दिवस हेतु जिला टोली गठित~~सुशासन दिवस व नमों ऐप गतिविधियों की भाजपा ने जिला टोली बनाई

Published

on

भाजपा ने की वीर बाल दिवस हेतु जिला टोली गठित

रतलाम 19 दिसंबर 2023/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार रतलाम जिले मे वीर बाल दिवस आयोजन हेतु जिला टोली का गठन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला टोली मे अभय कोठारी को संयोजक, देवेन्द्र सिंह वाधवा एवं अभिषेक बंटी (मावा वाला) को सह-संयोजक मनोनीत किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। प्रधानमंत्री जी ने 9 जनवरी 2022 को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उनके पुत्रों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति मे वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।जिले में वीर बाल दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार जिला टोली द्वारा विभिन्न आयोजन किए जायेगे।

सुशासन दिवस व नमों ऐप गतिविधियों की भाजपा ने जिला टोली बनाई

रतलाम 19 दिसंबर 2023/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाने हेतु जिला टोली को गठन किया है। इसी प्रकार नमों ऐप गतिविधियों के लिए भी जिला टोली गठित की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सुशासन दिवस की जिला टोली मे जिला महामंत्री संगीता चारेल को संयोजक एवं जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया तथा जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर सहसंयोजक बनाए गए है।
इसी प्रकार नमों ऐप गतिविधियों की जिला टोली मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया संयोजक रहेंगे|  सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक करन वशिष्ठ और सोशल मीडिया विभाग जावरा विधानसभा प्रभारी यंश सकलेचा को जिला टोली में सहसंयोजक बनाया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!