Connect with us

झाबुआ

जैविक संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

Published

on

चित्र क्र 1

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड रामा के ग्राम पिथनपुर में एनआरईटीपी योजना के अंर्तगत जैविक संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया! इस दौरान ब्लॉक मिशन प्रबंधक आशा शर्मा द्वारा लोकल ग्रुप से जुडी महिला किसानो को जैविक खेती के फायदे बताए! विकासखंड तकनीक कोर्डिनेटर महावीर पारीक (जैविक खेती) ने पिथनपुर लोकल ग्रुप से जुडी महिलाओ को बीजामृत, घनजीवामृत, द्रव्यजीवामृत, नीमास्त्र और जैविक कीटनाशक तैयार करने के बारे में बताया और ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करने के लिए महिला किसानो को प्रेरित किया!

साथ ही राज्य स्तर से सिमफेड के अविनाश कुमार ने भी जैविक खेती का क्षेत्र निरिक्षण किया जिसमे महिला किसानो द्वारा की जा रही जैविक खेती की उपज और मिटटी के नमूने लिए और लोकल ग्रुप से जुडी महिलाओ को जैविक खाद और कीटनाशक के उपयोग के बारे में बताया! केंद्र के उद्घाटन के दौरान मुकेश कुमार, जितेंद्र नेवारे, धर्मेंद्र चोंगड, रेणु ठाकुर और रजिला निनामा साथी कर्मचारी भी उपस्थित रहे! जैविक खेती कर रही महिला किसान संगीता चुड़ावदिया ने भी जैविक खाद और कीटनाशक के उपयोग के बारे में बताया!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!