Connect with us

झाबुआ

शीत लहर को देखते हुए स्कूल का समय परिवर्तन किया उप सचिव मप्र शासन द्वारा

Published

on

पूरे मध्य प्रदेश मै जिला कलेक्टर को पत्र जारी





                   झाबुआ  8 जनवरी 2024 ।  मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के अनुक्रम में राज्य शासन के द्वारा 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए है।
                 ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 8 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!