Connect with us

झाबुआ

*ई नगर पालिका हैक मामला भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी : साबिर फिटवेल*  *खाद की बोरी 50 किलो की 40 किलो कर* *किसानों के साथ किया अन्याय सरकार मोन* 

Published

on

*ई नगर पालिका हैक मामला भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी : साबिर फिटवेल*
 *खाद की बोरी 50 किलो की 40 किलो कर* *किसानों के साथ किया अन्याय सरकार मोन* 
झाबुआ  : मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुए माह बीत गया  नव वर्ष की शुरुआत से ही  मध्य प्रदेश के शहर के नागरिक व ग्रामीण क्षेत्र के किसान परेशान है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश केशहरी क्षेत्र के नागरिक भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते भवन निर्माण नामांतरण जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कार्य जो ऑनलाइन पद्धति से होते हैं उसके लिए नगर पालिका नगर निगम में  अपने कार्यों को लेकर  दर दर की ठोकरे खा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र के किसान खाद की  बोरी में 10 किलो खाद कम होने पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं  और भाजपा की सरकार ने लाउडस्पीकर डीजे  बैंड व  मांस विक्रेताओं के पीछे पुलिस नगर पालिका कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारियों को व्यस्त कर रखा हैउन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को कथित साइबर अपराधियों ने ई नगर पालिका पोर्टल जिसमें संपत्तियों का डाटा रहता है हैक कर लिया गया है चार हफ्ते बीतने को आ गए भाजपा सरकार ने इस और कोई कदम नहीं उठाया ना अपराधी तक पहुंच पाई  इस साइबर अटैक से मध्य प्रदेश की 413 नगर पालिकाओं के डाटा को नुकसान पहुंचा है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी यह मामला उठाया है सरकार  का साइबर अपराधियों के खिलाफ  कड़ा कदम नहीं उठाना कहीं सतपुड़ा मॉडल का दूसरा संस्करण तो नहीं हैप्रवक्ता फिटवेल ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में किसानों को खाद की बोरी 50 किलो की मिलती थी वहीं भाजपा सरकार ने 10 किलो कम कर खाद की बोरी 40 किलो की देना सुनिश्चित की है जिससे आज किसानों को इस महंगाई के दौर में आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!