Connect with us

RATLAM

श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव स्वच्छता अभियान मे धार्मिक स्थलों की सफाई हनुमान ताल पर भाजपा मुखर्जी मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान~~लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू जिला कार्यालय पर महामंत्री द्वय ने किया शुभारंभ

Published

on

श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव स्वच्छता अभियान मे धार्मिक स्थलों की सफाई
हनुमान ताल पर भाजपा मुखर्जी मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान

रतलाम 15 जनवरी 2024/ अयोध्या मे श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान् पर भाजपा द्वारा देश भर मे धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इसी कड़ी मे भाजपा मुखर्जी मंडल मे हनुमान ताल पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसमे भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।
स्वच्छता अभियान के दोरान मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवडा, वार्ड पार्षद निशा पवन सोमानी, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, राकेश मिश्रा, प्रकाश बंशीवाल, धीरज प्रतापत, विवेक शर्मा, शिवम् राजपुरोहित, संजय पांण्डेय, अमृत राठौर, ओमप्रकाश टांक, जॉन प्रभारी तरूण राठौर, वार्ड दरोगा अर्जून गोतर, सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार जिले के सभी मंडलों मे धार्मिक स्थलों पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठ महोत्सव के अवसर पर 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों मे भाजपा के जनप्रतिनिधिगण जिला पदाधिकारी मंडल, पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
—————————————————-


लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू
जिला कार्यालय पर महामंत्री द्वय ने किया शुभारंभ

रतलाम 15 जनवरी 2024/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान् पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को एक साथ दीवार लेखन अभियान शुरू किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा, दिल्ली मे प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल मे, अभियान का शुभारंभ किया। रतलाम मे जिला भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ने इस अभियान का शुभारंभ किया। दीवार लेखन कार्य मे फिर एक बार भाजपा सरकार एवं कमल का फूल का लेखन किया गया।

इस दोरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री शुभेन्द्र गुर्जर, गोपाल शर्मा आदि मोजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने किया आदेश जारी , विवादित थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर को हटाया ।

झाबुआ5 hours ago

अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

झाबुआ17 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ18 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ18 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!