Connect with us

RATLAM

भाजयुमो के नेतृत्व में धूम धाम से निकली विशाल वाहन रैली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भगवा मय हुआ रतलाम

Published

on

भाजयुमो के नेतृत्व में धूम धाम से निकली विशाल वाहन रैली

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भगवा मय हुआ रतलाम

रतलाम,22 जनवरी। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम नगर भगवा मय हो गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव  जैन के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली। इसमें  राम भक्त दो पहिया वाहन पर भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे।


भाजयुमो के किशोर सिलावट ने बताया कि मोर्चा द्वारा घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व भायुमोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों पर हज़ारो की संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। शाम चार बजे सभी युवा डीजे के श्री राम भजनो के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर निकलना शुरू हुए। वाहन रैली के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,भायुमोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ,उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, सत्यजीत राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मोर्य, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, बीजेपी के नेता सहित हज़ारो राम भक्त मौजूद रहे।
वाहन रैली घास बाजार से चौमुखी पुल ,चांदनी चौक ,तोपखाना, गणेश देवी ,बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंची जहां से नगर निगम चौराहा ,दो बत्ती,  न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर पहुँची । विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर तक गई, जहा महाआरती दलकर महाप्रसादी और जमकर आतिशबाज़ी की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ5 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM21 hours ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM21 hours ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

अलीराजपुर21 hours ago

अलीराजपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अरुण यादव कल जिले के दौरे पर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!